फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   SKS performed

Hisar News: लंबित मांगों को लेकर एसकेएस ने किया प्रदर्शन, एडीसी को सौंपा ज्ञापन

Fri, 19 Jul 2024 06:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 19 Jul 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
SKS performed
चरखी दादरी में  नारेबाजी करते कर्मचारी। 
चरखी दादरी। सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले वीरवार को विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने जिला प्रधान कृष्ण उण की अध्यक्षता में प्रदर्शन किया। इसके बाद कर्मचारी लघु सचिवालय पहुंचे और सरकार के नाम पर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के मद्देनजर लघु सचिवालय परिसर में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

सर्वप्रथम रोष बैठक आयोजित की गई और इसके बाद सर्व कर्मचारी संघ कार्यालय से लघु सचिवलय तक प्रदर्शन किया गया। वहां उन्होंने अतिरिक्त उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर लंबित मांगें पूरी करवाने की आवाज उठाई।
विज्ञापन

कृष्ण उण व राज्य उप महासचिव संदीप सांगवान ने बताया कि राज्य सरकार के विरोध में सर्व कर्मचारी संघ चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारी नेताओं के साथ हुए समझौते को लागू नहीं कर रही जिससे कर्मचारी वर्ग में काफी रोष है। मंच संचालन जिला सचिव मास्टर रामपाल ने किया। इस दौरान नगर पालिका कर्मचारी संघ जिला प्रधान चंद्रभान, मैकेनिकल-41 से जिला प्रधान सतवीर सिंह सरोहा, ब्रांच प्रधान दलवीर डोहकी, धर्मेंद्र हड़ोदा, बिजली यूनियन राज्य इकाई सदस्य विजय जागंड़ा ओमवीर कालेहर, सतेंद्र, आशा वर्कर यूनियन राज्य उपप्रधान कमलेश भैरवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ये हैं संघ की मुख्य मांगें
- हरियाणा कौशल रोजगार निगम को भंग किया जाए।

- सभी वर्गों की वेतन विसंगतियों को दूर किया जाए।
- लिपिक वर्ग को पंजाब के समान वेतनमान दिया जाए।
- निजीकरण, आउटसोर्सिंग व ठेकाप्रथा बंद की जाए।
- सेवाएं नियमित करने व समान काम समान वेतन देना।
- दो वर्ष के कार्यकाल की सेवा दे चुके कर्मियों को नियमित किया जाए।
- एनपीएस को समाप्त कर 2006 से हुए भर्ती कर्मियों को पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाए।
- सभी कच्चे कर्मचारियों का पिछले चार वर्षो से 20 प्रतिशत के हिसाब से वेतन बढ़ोतरी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed