{"_id":"60f86d608ebc3e6ce61a3653","slug":"six-people-injured-in-milgate-roof-collapse-three-children-discharged-from-hospital-hisar-news-hsr6067271167","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिगेट में छत गिरने से छह लोग घायल, तीन बच्चों को अस्पताल से मिली छुट्टी, इसी गली में चार जर्जर मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिगेट में छत गिरने से छह लोग घायल, तीन बच्चों को अस्पताल से मिली छुट्टी, इसी गली में चार जर्जर मकान
विज्ञापन
मकान की गिरी छत।
- फोटो : Hisar
हिसार। मिल गेट एरिया स्थित 50 फुटा गली में देर रात करीब एक बजे एक मकान की छत गिरने से घायल दंपति व चार बच्चों में से दंपति और एक बेटे का अभी भी अग्रोहा मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी वार्ड में उपचार चल रहा है। हादसे में घायल बाकी तीन बच्चों को बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। इसी मकान की छत एक साल पहले भी गिरी थी। आर्थिक तंगी के चलते आज तक उस कमरे की छत की मरम्मत नहीं करा सके थे। इसी गली में चार और मकान जर्जर हालत में हैं।
50 फुटा गली में मंगलवार रात मकान की छत गिरने से मकान में सो रहे दंपति सहित चार बच्चे घायल हो गए थे। घायलों को पड़ोसियों ने एंबुलेंस और पीसीआर 112 की मदद से अस्पताल पहुंचाया था। उस दौरान एंबुलेंस में ईएमटी नहीं होने से वहां मौजूद लोगों ने रोष भी जताया था। हादसे में घायल 38 वर्षीय सतनाम सिंह ने बताया था कि वह अपनी पत्नी और बच्चों समेत सो रहा था। अचानक करीब एक बजे मकान की छत उन पर आ गिरी। जिससे वह मलबे में दब गए थे। इस हादसे में उसकी 32 वर्षीय पत्नी अंजली, उसका आठ वर्षीय बेटा देवेंद्र, 10 वर्षीय बेटा गुरमीत, 12 वर्षीय बेटा यशपाल और छह वर्षीय बेटी शीतल घायल हो गए थे। हादसे में घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया था।
एक वर्ष पहले भी गिरी थी छत
हादसे में घायल सतनाम सिंह की बहन शकुंतला व आशा ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले भी उनके मकान के ही एक कमरे की छत गिर गई थी। उस दौरान उनकी माता वीराबाई बाल-बाल बची थी। सतनाम सिंह के भाई दलजीत ने बताया कि उनका ये मकान 50 वर्ष से ज्यादा पुराना है। वह व उसका भाई गड्डा चलाकर मजदूरी करते हैं। आर्थिक तंगी के चलते मकान की मरम्मत नहीं करवा सके। करीब तीन वर्ष पूर्व उनके पिता ने मकान की मरम्मत के लिए ऋण के लिए आवेदन किया था, लेकिन ऋण नहीं मिल सका था। तीन वर्ष पहले उनके पिता का देहांत हो चुका है।
विज्ञापन
गली में तीन से चार मकानों की हालत जर्जर
50 फुटा गली में तीन से चार मकान कई वर्ष पुराने होने के कारण जर्जर हालत में हैं। वहां के वार्ड नंबर - 7 के पार्षद मनोहर लाल ने बताया कि हादसे के बाद वह बुधवार को उन सभी जर्जर मकानों में गया और मकान मालिकों को मकानों की मरम्मत करवाने को कहा। ताकि दोबारा इस तरह का हादसा न हो। पार्षद मनोहर ने कहा कि पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद के लिए वह डीसी व मेयर से भी मुलाकात करेंगे।
जजपा अध्यक्ष ने दिया मकान बनवाने का आश्वासन
हादसे की सूचना मिलते ही बुधवार को बरवाला से युवा जजपा अध्यक्ष सुनील रावत पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उस दौरान उन्हें आश्वासन दिया कि वह इस मकान में दो कमरें, शौचालय और रसोई बनवाकर देंगे। इसके साथ ही सुनील रावत ने घायलों का हाल भी जाना। इस दौरान उनके साथ विनोद रावत, संदीप शर्मा, भूपेंद्र शर्मा, संदीप गुर्जर, विजय गुर्जर, रामअवतार रावत, दीपक शर्मा, रिंकू जाट, गोलू बच्ची व अन्य मौजूद रहे। वहीं एक अन्य ने भी परिवार को एक हजार रुपये की आर्थिक मदद दी है।
वर्जन
पिछले साल काफी जर्जर भवनों को गिराया गया था। इस साल अभी तक किसी ने भी इस तरह के किसी भवन को गिराने की मांग नहीं की है। अगर ऐसी कोई मांग आएगी तो भवनों को गिराया जाएगा।
- अशोक गर्ग, आयुक्त नगर निगम, हिसार।