फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Six Atal Seva Kendra operators appointed a year ago in the Nagar Parishad did not join

Hisar News: नगर परिषद में एक वर्ष पहले नियुक्ति हुए छह अटल सेवा केंद्र ऑपरेटर की नहीं हुई ज्वाइनिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Six Atal Seva Kendra operators appointed a year ago in the Nagar Parishad did not join
हांसी। नगर परिषद में सीएफसी सेंटर बनाने के लिए नियुक्त किए गए छह अटल सेवा केंद्र ऑपरेटरों की एक वर्ष से ज्वाइनिंग नहीं हो रही। ज्वाइनिंग के लिए एक वर्ष पहले क्रीड की तरफ से आदेश जारी किए गए थे। ज्वाइनिंग न हो पाने के कारण जहां छह ऑपरेटर के चक्कर काट रहे हैं। उधर, सीएफसी न खुलने के कारण आमजन को बाहर से काम करवाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

क्रीड की तरफ से सात अटल सेवा केंद्र अर्बन ऑपरेटर की ज्वाइनिंग के आदेश 16 जुलाई 2024 को दिए गए थे। इसमें से एक ऑपरेटर की सरकारी नौकरी लगने पर उसने यह नौकरी छोड़ दी थी। उसके बाद बाकी छह ऑपरेटर की बीत वर्ष नगर परिषद पहुंचे तो उनकी ज्वाइनिंग नहीं करवाई गई। उन्हें वहां से लघु सचिवालय भेज दिया गया।
विज्ञापन

कर्मचारियों के अनुसार वह लघु सचिवालय में काम भी कर रहे हैं, बकायदा उन्हें मासिक वेतन भी मिल रहा है। लेकिन उनकी ज्वाइनिंग के अधिकारिक आदेश नगर परिषद के थे, वहां पर उनकी ज्वाइनिंग नहीं हुई। उनके अधिकारियों को कुछ दिन पहले संज्ञान में आया कि हांसी में दो सीएफसी केंद्र खोलने की अनुमति है। इसके लिए अटल सेवा केंद्र अर्बन ऑपरेटर की नियुक्ति भी की गई थी। लेकिन वहां पर ज्वाइनिंग नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर ऑपरेटर वीरवार को नगर परिषद में फिर से ज्वाइनिंग लेने के लिए पहुंचे तो उनकी फिर से ज्वाइनिंग नहीं हुई। ज्वाइनिंग के आदेश पुराने बता कर उन्हें वहां ज्वाइन करने से मना कर दिया गया। साथ ही एक कर्मचारी की इस मामले में जांच करने के लिए ड्यूटी लगाई गई है।

कई तरह की मिलेंगी सुविधाएं
सीएफसी केंद्र के बनने से यहां विवाह पंजीकरण करने, संपत्ति कर ऑनलाइन भरने, परिवार पहचान पत्र में त्रुटियां, प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटियां जैसी कई समस्याओं का समाधान होगा। इससे आमजन को भी लाभ मिलेगा और उन्हें अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पडेंगे। वहीं यह कर्मचारी इन कार्यों के लिए सरकार की तरफ से तय किए गए रेट भी ले सकेंगे।



पूरे प्रदेश में खुलने हैं सीएफसी
हांसी में फिलहाल दो सीएफसी केंद्र खोले जाने हैं। इसी के तहत छह ऑपरेटरों को यहां भेजा गया था। सरकार के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश के सभी शहरों में हर 15 हजार की आबादी पर 1 सीएफसी खोला जाना है।
---------
ऑपरेटर हमारे पास ज्वाइनिंग के लिए आए थे। आदेश पुराने हैं। मामले में देख रहे हैं कि कैसे इनकी ज्वाइनिंग हो सकती है।
- सुरेश चौहान, कार्यकारी अधिकार, नगर परिषद।


कर्मचारियों को वेतन मिल रहा है तो मतलब उनकी ज्वाइनिंग हुई है। कुछ समस्या आ रही है तो वह नगर निगम में अधिकारियों से जाकर मिलें।
- अभिषेक बंसल, डीएम, क्रीड, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed