{"_id":"57f009594f1c1bce4b574abb","slug":"sivani-bolan-village-hisar-muder-case-hisar-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Sun, 02 Oct 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव सिवानी बोलान में 60 वर्षीय बुजुर्ग ने नशे में अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। ग्रामीणों ने आरोपित बुजुर्ग को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव का मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
पुलिस को दिए बयान में महिला के भाई खजूरी जाटी निवासी शेरसिंह ने बताया कि उसकी बहन 53 वर्षीय शकुंतला की शादी करीब 30 वर्ष पूर्व सिवानी बोलान निवासी राजेश्वर के साथ हुई थी। उसकी बहन को कोई संतान नहीं हुई, जिससे राजेश्वर शराब पीकर अक्सर उसकी बहन को बांझ कहकर पीटता था। कई बार उसे समझाया गया। करीब सात साल पहले शकुंतला ने अपनी बहन के पोते विकास को गोद लिया था। इसके बाद भी राजेश्वर शकुंतला को मारपीट कर परेशान करता रहा। 30 सितंबर को उसके जीजा ने शराब पी रखी थी। शकुंतला के साथ मारपीट कर रहा था। शकुंतला ने अपने भाई के पास फोन किया तो उसका भतीजा महेंद्र अपनी बुआ से मिलने आया। शाम को फिर राजेश्वर ने घर में शराब पीकर काफी कलह मचाया। हंगामा देखकर आस पड़ोस के लोगों ने उसे समझा-डराकर सुला दिया। आरोप है कि राजेश्वर ने रात को करीब दो बजेे कुल्हाड़ी से वार कर अपनी पत्नी को मार डाला। शोर सुनकर परिवार व आसपास के लोग भाग कर आए। मौके पर ही हत्यारे राजेश्वर को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। जांच अधिकारी एएसआई जयभगवान ने बताया कि महिला के भाई के बयान पर पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन