फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sit-in by 16 villages at Bas Toll Plaza, toll waived for two and a half hours

Hisar News: बास टोल प्लाजा पर 16 गांवों का धरना, ढाई घंटे टोल कराया फ्री

Thu, 05 Feb 2026 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 05 Feb 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Sit-in by 16 villages at Bas Toll Plaza, toll waived for two and a half hours
बास टोल प्लाजा पर धरने पर बैठे ग्रामीण।  - फोटो : 1
बास। बास टोल प्लाजा पर टोल कटौती के लिए चल रहा विवाद वीरवार को एक बार फिर सामने आया। सुबह करीब 11 बजे आसपास के 16 गांवों के ग्रामीण टोल प्लाजा पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। इस दाैरान ग्रामीणों ने सुबह 11:30 बजे टोल को पूरी तरह फ्री करवा दिया गया। इस दौरान माहौल तनावपूर्ण बना रहा। करीब ढाई घंटे बाद दोपहर करीब 2 बजे ग्रामीणों और टोल प्लाजा प्रबंधन के बीच सहमति बनी और धरना समाप्त किया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि बास सहित 16 गांवों के निवासियों के लिए टोल शुल्क फ्री होने के बावजूद उनकी गाड़ियों से लगातार टोल कटौती हो रही है। जबकि नियमों के तहत इन गांवों के लोगों के लिए फ्री टोल लाइन की व्यवस्था है। कई ग्रामीणों के मोबाइल पर फ्री लाइन से गुजरने के बावजूद टोल कटने के मैसेज आ रहे, जिससे उनका गुस्सा फूट पड़ा और उन्हें मजबूरन धरने पर बैठना पड़ा। धरने की अध्यक्षता सतरोल खाप प्रधान एडवोकेट संदीप खर्ब ने की। प्रशासन की ओर से बास के नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया, जबकि नारनौंद के डीएसपी देवेंद्र नैन और बास थाना प्रभारी बलवान सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

धरने के दौरान सतरोल खाप प्रधान संदीप खर्ब, मार्केट कमेटी के चेयरमैन शमशेर मोर, किसान नेता धर्मपाल बडाला ने कहा कि यह समस्या पिछले एक महीने से बनी हुई थी। टोल प्लाजा की शुरुआत के समय ही सहमति बनी थी कि इन गांवों से कोई टोल नहीं लिया जाएगा, लेकिन 1 जनवरी के बाद नई कंपनी के आने से यह समस्या और गंभीर हो गई थी। कई बार शिकायत के बावजूद कोई समाधान नहीं हुआ था, जिसके कारण आज ग्रामीणों को धरने पर बैठना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर गड़बड़ी हुई तो आंदोलन करेंगे
दो घंटे की वार्ता के बाद टोल मैनेजर कृष्ण ने आश्वासन दिया कि अब फ्री टोल की व्यवस्था पूर्व की तरह जारी रहेगी और इसके लिए एक कर्मचारी प्रत्येक गांव से तैनात किया जाएगा, ताकि पहचान में कोई समस्या न हो। इसके अलावा गांवों के कुछ प्रतिनिधियों के फोन नंबर लिए जाएंगे, ताकि किसी भी गड़बड़ी की स्थिति में तुरंत संपर्क किया जा सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में टोल व्यवस्था में कोई गड़बड़ी आई तो वे फिर से आंदोलन करेंगे। धरना समाप्त होते ही टोल प्लाजा पर वाहनों की आवाजाही सामान्य हो गई और टोल संचालन शुरू कर दिया गया।
फ्री टोल वाली गांवों की सूची
बास खुर्द
बास अकबरपुर
बास बादशाहपुर
बास आजमशाहपुर
पुठ्ठी
सीसर
खरबला
रोशन खेड़ा
सिंघवा
मदनहेड़ी
मोहला
बड़छप्पर
उगालन
भकलाना
धर्मखेड़ी
जामनी खेड़ा
खांडा खेड़ी
भाटोल जाटान
भाटोल रांगडान
बडाला
पेटवाड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed