फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   SIT collected facts from the father of the missing girl

Hisar News: लापता बिटिया के पिता से एसआईटी ने जुटाए तथ्य

Mon, 13 Jan 2025 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 13 Jan 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
SIT collected facts from the father of the missing girl
हिसार। लापता बिटिया की खोज में जुटी एसआईटी ने दिल्ली की ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट से जानकारी साझा करने के बाद जांच का दायरा बढ़ा दिया है। आसपास के जिलों और पड़ोसी राज्यों के थानों से भी संपर्क किया जा रहा है। सोमवार को एसआईटी इंचार्ज डीएसपी कमलजीत सिंह ने किशोरी के पिता सुनील सोनी को बुलाकर इस मामले में और जानकारी जुटाई। मंगलवार को फिर से सुनील को फिर से बुलाया है। ताकि कोई सुराग मिल सके और उसके जरिए एसआईटी की जांच आगे बढ़े।
विज्ञापन

आजाद नगर स्थित गीता कॉलोनी निवासी सुनील सोनी ने बताया कि उनकी बेटी सितंबर 2024 से लापता है। वे अपने स्तर पर भी सब जगह तलाश कर चुके हैं, लेकिन कोई पता नहीं चला। डीएसपी ने भरोसा दिया कि पुलिस पूरी गंभीरता से जांच कर रही है। जहां से जो भी इनपुट मिल रहा है, उसको रिकॉर्ड पर ले रहे हैं। गौरतलब है कि इस मामले में मुख्यमंत्री ने एसआईटी गठित कर जांच के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

कैसे मनाएं त्योहार...बेटी का कोई अता-पता नहीं
किशोरी की मां रागनी ने बताया कि बेटी के साथ हर त्योहार पर खूब मस्ती करते थे। लेकिन, जब से वह लापता हुई है सारी खुशियां ही रूठ गई है। पता नहीं बेटी किस हाल में होगी। वह जिंदा भी है या नहीं इस बारे में भी कोई कुछ नहीं बता रहा। दोनों बेटे भी दिनभर मायूस बैठे रहते हैं। सुनील सोनी का कहना है कि बेटी के जाने के बाद से कोई भी त्योहार नहीं मनाया। डीएसपी ने मंगलवार को फिर पूछताछ के लिए बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed