{"_id":"65edfec682a5a7452b088294","slug":"sirsa-jaipur-train-will-leave-on-11th-for-khatu-shyam-fair-hisar-news-c-21-hsr1005-339239-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: खाटू श्याम मेले के लिए 11 को रवाना होगी सिरसा-जयपुर ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: खाटू श्याम मेले के लिए 11 को रवाना होगी सिरसा-जयपुर ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। रेलवे द्वारा खाटू श्याम मेले के लिए यात्राओं की सुविधा के लिए सिरसा-जयपुर स्पेशल रेल सेवा (1 तरफा) का संचालन किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 04723, सिरसा-जयपुर स्पेशल 11 मार्च को सिरसा से सुबह 5:30 बजे रवाना होकर शाम 4 बजे जयपुर पहुंचेगी। यह रेल सेवा डिंग, भट्टू, मंडी आदमपुर, हिसार, सातरोड, हांसी, भवानी खेड़ा, भिवानी, चरखी दादरी, झाड़ली, कोसली, रेवाड़ी, कुंड, अटेली, नारनौल, निजामपुर मिर्जापुर, डाबला, नीम का थाना, कांवट, श्रीमाधोपुर, रींगस, गोविंदगढ़ मलिकपुर, चौमू सामोद, नींदड़ बेनाड और ढेहर का बालाजी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस ट्रेन 10 साधारण श्रेणी व दो गार्ड डिब्बों सहित कल 12 डिब्बे होंगे।
किसान आंदोलन के कारण ट्रेनें हुईं प्रभावित
रेलवे द्वारा अंबाला एवं फिरोजपुर मंडल पर किसान आंदोलन के कारण रेल यातायात प्रभावित रहा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 19614, अमृतसर-अजमेर ट्रेन रविवार को अमृतसर के स्थान पर लुधियाना से प्रस्थान हुई। यह ट्रेन अमृतसर-लुधियाना के मध्य रद्द रही। गाड़ी संख्या 14730, फाजिल्का-रेवाड़ी ट्रेन फाजिल्का से प्रस्थान हुई। यह ट्रेन भिवानी स्टेशन तक संचालित हुई। भिवानी-रेवाड़ी के मध्य रद्द रही। गाड़ी संख्या 14729, रेवाडी-फजिल्का रेवाड़ी से प्रस्थान हुई। यह रेलसेवा कोटकपूरा स्टेशन पर 40 मिनट तक खड़ी की गई।