{"_id":"6ada624fd0e5ad0c3d0c251a","slug":"inspection-of-school-vehicles-to-begin-on-november-1-those-found-with-defects-will-be-impounded-hisar-news-c-21-hsr1020-978519-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: एक नवंबर से स्कूल वाहनों की जांच, खामी मिली तो होंगे जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: एक नवंबर से स्कूल वाहनों की जांच, खामी मिली तो होंगे जब्त
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सर्दियों में स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए आरटीए विभाग एक नवंबर से निजी स्कूलों की बसों और अन्य वाहनों की विशेष जांच करेगा। अभियान के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी मिलने पर वाहन जब्त करने सहित नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
टीमें स्कूलों में बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों की फिटनेस, सीसीटीवी कैमरों और अन्य सुरक्षा मानकों की जांच करेंगी। विभाग का उद्देश्य नियमों का पालन सुनिश्चित करना और हादसों पर अंकुश लगाना है। हर साल 150 से अधिक स्कूल वाहनों पर कार्रवाई की जाती है।
जिले में 2300 से अधिक वाहन
हिसार जिले में करीब 650 मान्यता प्राप्त निजी स्कूल हैं। इनमें बच्चों के परिवहन के लिए लगभग 2300 बसें और अन्य वाहन संचालित हो रहे हैं। वाहनों की बड़ी संख्या को देखते हुए विभाग ने विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
आरटीए विभाग के सहायक अधिकारी हरमिंद्र सिंह ने बताया कि स्कूल वाहनों की जांच हर साल होती है लेकिन इस बार हादसों को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। एक नवंबर से चार टीमें जांच शुरू करेंगी। नियमों में खामी मिलने पर संबंधित वाहन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।