फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Since Corona period, passenger trains are running with the same number as express, charging double fare

Hisar News: कोरोना काल से एक्सप्रेस के नंबर से ही चल रहीं पैसेंजर ट्रेनें, वसूल रहे डबल किराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
Since Corona period, passenger trains are running with the same number as express, charging double fare
हिसार। कोरोना काल में रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ स्पेशल ट्रेनें चलाई थी। कोरोना खत्म होने के बाद यात्रियों को उम्मीद थी कि ट्रेनों का बढ़ाया किराया कम होगा। मगर आज भी पैसेंजर ट्रेनें एक्सप्रेस के नंबर से चलाई जा रही हैं। कोरोना से पहले हिसार से चूरू का किराया मात्र 30 रुपये थे, आज डबल 60 रुपये चुकाना पड़ रहा है। यात्री किराया कम करने की मांग को लेकर कई बार रेलवे के आलाधिकारियों से मिल चुके हैं। हिसार से लोहारू, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी तक की ट्रेन को अब भी स्पेशल नंबर से चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

कोरोनाकाल के बाद से हालात सामान्य होने के बाद ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ चुकी हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए कई लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन भी किया गया। मगर अभी तक पैसेंजर ट्रेनों का किराया सामान्य नहीं हुआ है। हिसार रेलवे स्टेशन की बात करे तो एक दिन में 50 से ज्यादा ट्रेनों का आना-जाना रहता है। रेलवे अधिकारियों की मानें तो कोरोनाकाल में जो ट्रेनें स्पेशल के नाम से चलाई गई थीं, उसे कभी भी बंद किया जा सकता है। हालांकि अभी तक कोई भी ट्रेन बंद नहीं हुई है। यात्री सुनील, कपिल, विकास, तजेंद्र, महिपाल का कहना है कि अब हालात बिल्कुल सामान्य हो चुके हैं, ऐसे में किराया भी सामान्य किया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed