{"_id":"67549dc5a3c07e5bc30cc277","slug":"shivering-cold-at-night-hisar-news-c-21-hsr1020-520415-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: दिन में सुहा नहीं रहे गर्म कपड़े, रात में कंपकंपा रही ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: दिन में सुहा नहीं रहे गर्म कपड़े, रात में कंपकंपा रही ठंड
Sun, 08 Dec 2024 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 08 Dec 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
हिसार। सुबह आठ बजे के बाद धूप खिल रही है और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने से दिन में गर्म कपड़े नहीं सुहा रहे हैं, लेकिन रात में ठंड कंपकंपी छुड़ा रही है। बीते दो दिन से हिसार का न्यूनतम तापमान प्रदेश में सबसे कम दर्ज किया जा रहा है। शुक्रवार रात यह 4.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो वीरवार रात के मुकाबले 1.5 डिग्री कम रहा। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो अभी रात के तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा। 20 दिसंबर के बाद इसके 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है।
शनिवार सुबह ठिठुरन रही, लेकिन आठ बजे बाद सूर्य के दर्शन होने से मौसम साफ होता गया। दोपहर एक बजे तक धूप अखरने लगी। लोगों ने गर्म कपड़े उतार दिए। हालांकि दुपहिया पर चल रहे लोग हवा से बचाव के लिए जैकेट, स्वेटर पहने दिखे। बीते कई दिनों खासकर दिन में ऐसा ही मौसम है। हालांकि शाम साढ़े चार बजे के बाद ठंड का अहसास होने लगता है, जो रात तक बढ़ता जाता है। न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से लोगों को कड़ाके की ठंड का अहसास होने लगता है। चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमएल खीचड़ ने बताया कि 8 व 10 दिसंबर तक मौसम में बदलाव आएगा। पश्चिम विक्षोभ के चलते मौसम परिवर्तनशील रहेगा। 10 से 13 दिसंबर तक कोहरा छाने की संभावना है। वे बताते हैं कि अधिकतम तापमान 15 डिग्री से कम आते ही बारिश हो सकती है। इसके बाद रात के साथ दिन में भी कड़ाके की ठंड पड़ेगी। शहर के न्यूनतम तापमान में पिछले एक सप्ताह से लगातार गिरावट आ रही है। बीते तीन दिन में ही न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री से गिरकर 5.4 तक आ गया है।
गर्म कपड़ों के कारोबार में सुस्ती
अधिकतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने और दिन में धूप खिलने की वजह से गर्म कपड़ों का बाजार सुस्त है। राजगुरु मार्केट के अलावा अन्य बाजारों में गर्म कपडों की दुकानों, स्टॉल और रेहड़ियों पर अभी इक्का-दुक्का ग्राहक नजर आ रहे हैं। मफलर, दस्ताने और टोपी के तो बहुत कम ग्राहक आ रहे है। स्टॉल संचालक दीपक ने बताया कि दिन में कड़ाके की ठंड का इंतजार है। अभी जैसा मौसम है, उसमें बदलाव नहीं आया तो कारोबारियों की चिंता और बढ़ेगी। उम्मीद है 20 दिसंबर तक अच्छी ठंड पड़ेगी तो कारोबार भी रफ्तार पकड़ेगा।
विज्ञापन
वायु गुणवत्ता सुधरी
दिन में हल्की हवा चलने और धूप निकलने का असर यह रहा है कि वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में काफी सुधार आ गया है। इसके साथ ही पराली जलाने के मामले भी न के बराबर सामने आ रहे हैं। शनिवार को शहर का एक्यूआई 159 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी का रहा।
हिसार में पिछले एक सप्ताह का तापमान
दिनांक अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
7-- -- - 4.5
6 25.4 6.0
5 26.2 9.9
4 27.3 9.2
3 26.8 8.4
2 27.0 9.0
1 25.3 8.0

7
6 25.4 6.0
5 26.2 9.9
4 27.3 9.2
3 26.8 8.4
2 27.0 9.0
1 25.3 8.0