फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Shekpur Tripal Muder : One Accused Arrested

शेखपुरा तिहरा हत्याकांड : जग्गाबाड़ा में रिश्तेदार के घर छिपा एक आरोपी काबू

Fri, 17 Mar 2017 12:12 AM IST
Amarujala bureau/ Hisar
Amarujala bureau/ Hisar Updated Fri, 17 Mar 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
गांव शेखपुरा में तिहरे हत्याकांड के आरोप में नामजद सुभाष गुट के रामफल को पुलिस ने तीन दिन की कड़ी मशक्कत के बाद गांव जग्गाबाड़ा से गिरफ्तार किया है। रामफल गांव जग्गाबाड़ा में अपने किसी रिश्तेदार के यहां छिपा था। इस दौरान पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


सदर थाना प्रभारी उदयभान ने बताया कि पुलिस रामफल से पूछताछ में जुटी हुई है और उससे उसके साथियों व उनके ठिकानों के बारे में पता लगाया जा रहा है, ताकि अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी की जा सके। इसके अलावा पुलिस और सीआईए टीम ने गांव ढाणी पाल और फतेहाबाद के कुक्कड़ावाला गांव में भी छापेमार कार्रवाई की। सुभाष गुर्जर का ससुराल फतेहाबाद में है। 
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि रामफल को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां से उसे रिमांड पर लेकर उससे अन्य जानकारी हासिल की जाएगी। वहीं इस मामले में नामजद डीएसपी भगवानदास की हालत गंभीर बताई जा रही है। गांव शेखपुरा में फाग वाले दिन रामकुमार कसाना, प्रदीप फौजी और मुकेश की ताबड़तोड़ गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने डीएसपी भगवानदास, सुभाष गुर्जर सहित 24 को नामजद कर 28 के खिलाफ मामला दर्ज किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में तनाव बरकरार, पुलिस बल तैनात 
करीब तीन दिन बाद जाकर पुलिस को इस मामले में पहली सफलता हासिल हुई है। वहीं घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बरकरार है। गांव में करीब 50 से 60 पुलिसकर्मी तैनात हैं। पुलिस ने बेशक गांव में अस्थायी तौर पर चौकी स्थापित कर दी है, जिसमें एएसआई पवन कुमार को चार्ज सौंपा गया है, लेकिन अभी गांव में लोगों में भय बना हुआ है। पवन ने बताया कि फिलहाल ग्राम सचिवालय की एक बिल्डिंग में पुलिस चौकी बनाई गई है। बुधवार को तीनों शवों के दाह संस्कार के दौरान अर्धसैनिक बल की तैनाती की गई थी, जिन्हें वापस बुला लिया गया। वहीं मृतक रामकुमार कसाना के पुत्र संजय गुर्जर का कहना है कि अभी भी हत्या के आरोप में नामजद लोगों के परिजन उन्हें देख लेने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed