फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sharif's body found hanging on a noose, accused of lynching

फंदे पर लटका मिला शरीफ का शव, पीट-पीटकर हत्या का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Sharif's body found hanging on a noose, accused of lynching
हिसार। सीसर खरबला निवासी करीब 38 वर्षीय मोहम्मद शरीफ खान का शव शनिवार को गीता कॉलोनी स्थित उसके ससुराल के पास खाली प्लॉट में लटका मिला। सूचना मिलते ही आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचा।
विज्ञापन

मृतक के भाई बशीर खान का आरोप है कि उसके भाई की पीट-पीटकर हत्या की गई है। शरीफ की कमर व टांग पर चोट के निशान हैं। हत्या के बाद शव फंदे पर लटकाया गया है। आजाद नगर थाना पुलिस ने बशीर खान के बयान पर उसकी पत्नी रवीना, शरीफ की पत्नी जरीना, सास बिमला, ससुर फूलदीन, साला समीर और प्रमोद के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। वहीं, शव को अग्रोहा मेडिकल रेफर किया गया है, रविवार को पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन

पत्नी व बेटे से मिलने गया था शरीफ
बशीर खान ने बताया कि शरीफ खान की शादी करीब 11 वर्ष पहले हिसार की गीता कॉलोनी निवासी जरीना से हुई थी। उसका साढ़े आठ वर्ष का बेटा है। दो साल से जरीना अपने बेटे के साथ मायके में रह रही है। वीरवार दोपहर बाद शरीफ खान उनसे मिलने ससुराल गया था। शनिवार सुबह करीब पौने सात बजे उसके ताऊ के बेटे जफर के पास शरीफ के साले समीर का फोन आया। समीर ने उसे बताया कि शरीफ ने फंदा लगा लिया है, आकर उसे संभाल लो। बशीर खान ने बताया कि जब वह यहां पहुंचे तो शरीफ का शव गाड़ी में पड़ा मिला। वहीं, बशीर खा ने बताया कि जरीना की बहन रवीना से उसकी शादी हुई है। वह भी कुछ महीनों से मायके में ही रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों भाइयों की पत्नियों को गांव में रहना नहीं है पंसद
बशीर खान ने बताया कि उसकी व शरीफ की पत्नी गांव में रहना पसंद नहीं करती थी। वह अक्सर शहर में रहने की बात करती थी। जबकि वह शहर में नहीं रहना चाहते थे। इसी बात पर अक्सर झगड़ा होता था। बशीर ने बताया कि वह व शरीफ जब भी अपनी पत्नियों से मिलने हिसार आते थे। तब-तब उनके साथ ससुराल वाले मारपीट करते थे।
मृतक के भाई की शिकायत पर उसके ससुराल के 6 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पोस्टमार्टम अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में होगा। - इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह, आजाद नगर थाना प्रभारी, हिसार

:::::::::::
जहरीले पदार्थ के सेवन से युवक की जान गई
उधर, गांव कंवारी निवासी प्रदीप की संदिग्ध परिस्थितियों में सेक्टर-14 के गेट नंबर एक के पास जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। सूचना मिलते ही अनाज मंडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव नागरिक अस्पताल भजवाया। पुलिस को दिए बयान में मृतक के पिता सत्यवान ने बताया कि प्रदीप ने मानसिक परेशानी के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन किया है। पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed