फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Shaheed Bhagat Singh Organization Committee submitted a memorandum to the Chairman

Hisar News: समस्याओं के समाधान के लिए शहीद भगत सिंह संगठन समिति ने चेयरमैन को सौंपा ज्ञापन

Tue, 04 Mar 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 04 Mar 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Shaheed Bhagat Singh Organization Committee submitted a memorandum to the Chairman
हांसी। शहीद भगत सिंह संगठन समिति के पदाधिकारियों ने शहर की समस्याओं के समाधान के लिए नगर परिषद के चेयरमैन प्रवीण ऐलावादी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नवनिर्मित शहीद भगत सिंह पार्क से लाइट चोरी होने और सार्वजनिक शौचालय में टोंटियों चोरी होने की समस्याएं रखीं।
विज्ञापन

समिति के पदाधिकारियों ने चेयरमैन को कहा कि बाजारों में अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार एक दिन में दो बार चलना चाहिए। रेहड़ी वालों को नगर परिषद की तरफ से स्थान निर्धारित करके देना चाहिए। नगर परिषद के कर्मचारियों को आईडी कार्ड डालना अनिवार्य हो। जिस पर उनका नाम व पद लिखा होना चाहिए। शहर की समस्याओं को लेकर 2 या 3 महीने में एक बैठक आयोजित होनी चाहिए। इसके अलावा बंदरों को पकड़वाने का कार्य फिर से शुरू करवाना चाहिए।
विज्ञापन

जिस पर चेयरमैन ने जल्द समस्याओं का हल करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सन्नी नायक, किशोरी नागपाल, हरीश गंगवानी, हमेश खुराना, विजय पाल शास्त्री, राजकुमार जांगड़ा, राजकुमार मांगड़ा, डाॅ. मुन्ना अरोड़ा, अजय भारद्वाज, रामस्वरूप खट्टर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed