{"_id":"246e6b0100bf4b8ef274bef722d4c701","slug":"sewerage-water-taps-came-in-put-the-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलों में आया सीवरेज का पानी, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नलों में आया सीवरेज का पानी, लगाया जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Sat, 18 Oct 2014 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजाद नगर में सीवरयुक्त पानी की सप्लाई से परेशान होकर शुक्रवार को लोग सड़कों पर उतर आए और उन्होंने राजगढ़ रोड पर जाम लगा दिया।
लोगों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जाता, वे जाम नहीं हटाएंगे। विभाग की लापरवाही इससे उजागर होती है।
इतना बवाल होने के बाद भी जनस्वास्थ्य विभाग का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। आखिरकार पुलिस प्रशासन के आश्वासन के बाद करीब एक घंटे बाद लोगों ने जाम हटाया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि विभाग के अधिकारियों और पार्षद को कई बार समस्या के बारे में बताया जा चुका है, लेकिन कोई उनकी सुनवाई नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे उग्र प्रदर्शन करेंगे।
एक घंटे तक रोड रहा जाम
समस्या से परेशान लोगों ने शाम 4.45 बजे जाम राजगढ़ रोड पर जाम लगा दिया। इस दौरान लोगों ने बताया कि पिछले 15 दिनों से आजाद नगर की गली नंबर 3 व 4 सहित शास्त्री नगर आदि कॉलोनियों में दूषित पानी घरों में सप्लाई हो रहा है।
विज्ञापन
यह पानी इतना बदबूदार व गंदा है कि इस पानी को पीना तो दूर की बात, नहाने में भी इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। मजबूरी में लोग जमीनी पानी इस्तेमाल कर रहे हैं, जो कि काफी खारा है।
लोगों के मुताबिक वह इस बारे में जनस्वास्थ्य विभाग के जेई से लेकर एक्सईएन व वार्ड के पार्षद को भी अवगत करा चुके हैं, लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हुआ। मजबूरीवश उन्हें सड़क पर ही उतरना पड़ा।
मौके पर नहीं पहुंचे अधिकारी
जाम की सूचना पाकर भी पब्लिक हेल्थ का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। पुलिस प्रशासन की मानें, तो विभाग के अधिकारी बस आश्वासन ही देते रहे कि वे कुछ ही देर में मौके पर पहुंच रहे हैं। मगर जाम हटने के बाद तक भी कोई अधिकारी नहीं आया।
पुलिस ने दिया एक सप्ताह का आश्वासन
जाम की सूचना मिलते ही आजाद नगर चौकी के एसआई प्रताप सिंह व चौकी इंचार्ज ललित कुमार जाम स्थल पर पहुंचे।
हालांकि लोग पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करते रहे, लेकिन जब कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा तो चौकी इंचार्ज के आश्वासन के बाद उन्होंने जाम हटा दिया। चौकी इंचार्ज ने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के अंदर उनकी समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
वाहनों की लगी लंबी कतारें
राजगढ़ रोड पर लगभग एक घंटे तक जाम लगा रहा। इस दौरान रोड पर वाहनाें की लंबी कतारें लग गई। इनमें भारी वाहनों की संख्या ज्यादा थी। लोगोें द्वारा जाम हटाने के भी लगभग आधे घंटे बाद जाकर ही स्थिति सामान्य हो सकी।