फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sewerage tank accident: 30 lakh aid for Monu's kin, job for one family member.

सीवरेज टैंक हादसा : मोनू के परिजनों को 30 लाख की सहायता, परिवार के एक सदस्य को नौकरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Sewerage tank accident: 30 lakh aid for Monu's kin, job for one family member.
हिसार। गांव गंगवा में सीवरेज टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आकर जान गंवाने वाले सफाईकर्मी मोनू के परिजनों को 30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को ग्रामीण सफाई कर्मचारी की नौकरी दी जाएगी। यह निर्णय वीरवार को मंत्री रणबीर गंगवा की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। मौके पर परिजनों को 10 लाख रुपये का चेक भी सौंपा गया। बाद में मोनू का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

महाग्राम योजना के तहत चल रहे सीवरेज कार्य के दौरान पाइप की ब्लॉकेज हटाने के लिए मोनू और सोनू टैंक में उतरे थे। इसी दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से दोनों बेहोश हो गए। अस्पताल में मोनू को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि सोनू का उपचार आईसीयू में चल रहा है। उसकी हालत में सुधार बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed