फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Seven years imprisonment to the person guilty of attacking policeman in Khairampur

Hisar News: खैरमपुर में पुलिसकर्मी पर हमला करने के दोषी को सात साल कैद की सजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Seven years imprisonment to the person guilty of attacking policeman in Khairampur
हिसार। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनुदीप कौर ने पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमला करने, सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने के मामले में गांव खैरमपुर के रमेश को सात साल कैद की सजा सुनाई है। दोषी पर 6 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन

मामला आदमपुर में 9 जून 2022 को दर्ज किया गया था। ईएचसी कल्याण सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि ईआरवी -313 पर बतौर इंचार्ज तैनात हूं। मेरे साथ ईएचसी कर्मबीर, एसपीओ सुरेन्द्र सिंह तैनात हैं। 8 जून 2022 की रात 9:32 बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि गांव खैरमपुर में मीनाक्षी के साथ उसके ससुराल वाले विवाद कर रहे हैं। रात करीब 9:40 बजे पुलिस की गाड़ी लेकर खैरमपुर पहुंचे तो मीनाक्षी ने बताया कि उसका पति रमेश और तीन अन्य उससे मारपीट कर रहे थे। हम तीनों उससे बातचीत कर रहे थे इसी बीच रमेश और तीन अन्य लोग हाथों में कस्सी, डंडा व फावड़ा लेकर आए।
विज्ञापन

रमेश ने कर्मबीर सिंह के सिर में कस्सी से चोट मारी। कर्मबीर सिंह को संभालने लगे तो तीन लोगों ने हमारे ऊपर हमला कर दिया। मेरी वर्दी फाड़ दी। इसके बाद वे मौके से भाग गए। आदमपुर थाना पुलिस ने इस संबंध में हत्या के प्रयास और सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज किया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed