फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Seven Students of JJU has Qualified for GPAT

जीजेयू के सात विद्यार्थियों ने क्वालीफाई किया जी-पैट

Thu, 09 Feb 2017 12:57 AM IST
amar ujala/ Hisar
amar ujala/ Hisar Updated Thu, 09 Feb 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन

ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ टेक्निकल एजुकेशन द्वारा आयोजित जी-पैट की परीक्षा में जीजेयू के सात विद्यार्थियों ने ऑल इंडिया रैंक हासिल कर परीक्षा में क्वालीफाई किया है। दो वर्षों के बाद विश्वविद्यालय का कोई विद्यार्थी इस परीक्षा को क्वालीफाई कर पाया है। विश्वविद्यालय के बीफार्मा फाइनल ईयर के छात्र जयदेव ने देशभर में 259वीं रैंक हासिल की है। इससे पहले 2014 में कुछ विद्यार्थी सी-पैट की परीक्षा क्वालीफाई कर पाए थे।

विज्ञापन

आईसीटीई द्वारा हर वर्ष जी-पैट यानी ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट आयोजित किया जाता है। इस बार 28 जनवरी को आयोजित की गई परीक्षा में हर बार की तरह लाखों विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी थी। मंगलवार रात को आए रिजल्ट में विश्वविद्यालय के बीफार्मा के छात्र जयदेव ने 259वीं, दीपक ने 620वीं, चैतन्य ने 1020वीं रैंक हासिल की है। इनके अलावा अर्पित, प्रदीप, उमेश, प्रवीन ने भी परीक्षा में क्वालीफाई किया है। विद्यार्थियों ने बताया कि इस परीक्षा के लिए उन्होंने कोई अलग से कोचिंग नहीं ली थी। केवल कक्षा में अध्यापकों द्वारा पढ़ाने के बाद गहन अध्ययन कर उन्होंने यह सफलता हासिल की है। अब ये विद्यार्थी देश के किसी भी विश्वविद्यालय में बिना एंट्रेस एग्जाम दिए एमफार्मा में दाखिला ले सकेंगे। वहीं इन विद्यार्थियों को आईसीटीई द्वारा 12 हजार रुपये प्रति महीना स्कॉलरशिप भी दी जाएगी।
विज्ञापन

विभाग को होगा फायदा
पिछले दो वर्षों से विश्वविद्यालय का बीफार्मा का कोई विद्यार्थी इस परीक्षा को क्वालीफाई नहीं कर पाया था। जब एमफार्मा में दाखिला होता था तो परीक्षा पास किए हुए बाहर के बच्चे दाखिला ले लेते थे और विश्वविद्यालय से बीफार्मा कर चुके विद्यार्थी वंचित रह जाते थे। इससे दूसरा फायदा ये होगा कि विभाग को श्रेष्ठ विद्यार्थी मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विद्यार्थियों ने इसकी सूचना दी थी। यह बहुत खुशी की बात है। हमारे बच्चों ने कड़ी मेहनत कर अच्छी रैंक पाई है। विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप मिलेगी और विवि में एमफार्मा में दाखिले के लिए एंट्रेंस भी नहीं देना होगा। इससे विवि को भी फायदा होगा।
- डा. डीसी भट्ट, चेयरपर्सन, फार्मा साइंस विभाग, जीजेयू हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed