{"_id":"63e099f285ba35248c7ca293","slug":"seven-person-injured-in-accident-at-hansi-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: तेज रफ्तार कार का टायर फटा, सामने से आ रही दूसरी कार से टकराई, पालिका सचिव समेत सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar: तेज रफ्तार कार का टायर फटा, सामने से आ रही दूसरी कार से टकराई, पालिका सचिव समेत सात घायल
Mon, 06 Feb 2023 11:41 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 06 Feb 2023 11:41 AM IST
सार
हिसार की बड़वाली ढाणी में रहने वाले राहुल सैनी झज्जर जिले के बेरी कस्बा में नगर पालिका में सचिव के पद पर कार्यरत है। सोमवार सुबह वह अपने घर से बेरी के लिए कार से निकले थे। उनकी कार को अनियंत्रित कार ने टक्कर मारी।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हांसी में ढाणी कुतुबपुर के पास तेज रफ्तार कार का टायर फट गया। असंतुलित कार सामने से आ रही दूसरी कार से जा टकराई। जिस कारण कार में सवार नगर पालिका बेरी के सचिव राहुल सैनी समेत सात जख्मी हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में परिजन घायलों को हिसार के निजी अस्पताल में ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार हिसार की बड़वाली ढाणी में रहने वाले राहुल सैनी झज्जर जिले के बेरी कस्बा में नगर पालिका में सचिव के पद पर कार्यरत है। सोमवार सुबह वह अपने घर से बेरी के लिए कार से निकले थे। रास्ते में प्रदीप मित्तल जो एक निजी स्कूल में अध्यापक के पद पर कार्यरत है और साक्षी जो रोहतक के एक बैंक में कार्यरत है भी उनके साथ हो गए। जब उनकी कार ढाणी कुतुबपुर के पास पहुंची तो दिल्ली की तरफ से आ रही एक कार का पिछला टायर फट गया। जिस कारण असंतुलित कार सचिव की कार से टकरा गई। हादसे में सात लोग जख्मी हो गए। जख्मी हालत में सभी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में परिजन निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन