फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Seven categories have now been created for registering objections related to property tax

हिसार: प्रॉपर्टी टैक्स संबंधी आपत्ति दर्ज करवाने के लिए अब सात कैटेगरी बनाईं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Feb 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Seven categories have now been created for registering objections related to property tax
हिसार। शहर स्थानीय निकाय विभाग (यूएलबी) का बंद पड़ा पोर्टल सोमवार को फिर शुरू हो गया। विभाग ने शहरवासियों व कर्मचारियों की सुविधा को देखते हुए पोर्टल में कई बदलाव किए हैं। पोर्टल पर प्रॉपर्टी टैक्स संबंधी आपत्ति दर्ज करवाने के लिए सात कैटेगरी बनाई हैं। इनमें प्रॉपर्टी मालिक की जानकारी, मोबाइल नंबर, प्रॉपर्टी की जानकारी, प्रॉपर्टी टैक्स एवं अग्नि शुल्क, कचरा एकत्रित करने का शुल्क, प्रॉपर्टी अधिकृत स्थिति व विकास शुल्क और पानी व सीवर शुल्क शामिल है। इन्हीं कैटेगरी के तहत शहरवासी पोर्टल के माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकेंगे।
विज्ञापन


अब जिस लिपिक के पास जिन कॉलोनियों का चार्ज है, उक्त लिपिक को अपने लॉगइन में उन कॉलोनियों से संबंधित फाइलें ही नजर आएंगी। इससे पहले तक किसी भी लिपिक को अपने लॉगइन में सभी कॉलोनियों की फाइलें मिलती थीं और उसे उनमें से अपनी कॉलोनियों की फाइलें ढूंढनी पड़ती थी, जिसमें काफी वक्त बर्बाद होता था। वहीं निगम अधिकारियों ने शहर की 219 कॉलोनियों को 20 लिपिकों में बांट दिया है। किसी लिपिक को कम तो किसी को ज्यादा कॉलोनियों का चार्ज दिया गया है।
विज्ञापन

वैध-अवैध क्षेत्र का फैसला मुख्यालय करेगा
अब वैध व अवैध क्षेत्र का फैसला मुख्यालय ही करेगा। यहां से इस कैटेगरी की फाइल मुख्यालय में ही जाएगी। इससे पहले निगमायुक्त के पास इस कैटेगरी की फाइल जाती थी। निगम अधिकारियों की मानें तो मुख्यालय को भी राइट टू सर्विस के तहत तय समय सीमा में फाइल का निपटान करना होगा। इसके अलावा अब उच्च अधिकारी अपने अधीन कर्मचारी को फाइल रिवर्ट कर सकेंगे। अभी तक फाइल रिवर्ट करने पर सीधे आवेदन करवाने वाले के पास ही जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed