फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Seven bridges and 2 ROBs will be built on Hansi-Bhiwani road, work will be completed by the end of 2025.

Hisar News: हांसी-भिवानी रोड पर बनेंगे सात पुल और 2 आरओबी, 2025 के अंत तक पूरा होगा कार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 10:39 AM IST
विज्ञापन
Seven bridges and 2 ROBs will be built on Hansi-Bhiwani road, work will be completed by the end of 2025.
हांसी। भिवानी, हिसार व जींद जिले को जोड़ने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग 148बी पर बन रहे फोरलेन हांसी -भिवानी रोड का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिलान्यास किया। 1322.13 करोड़ रुपये के बजट से बनने वाले इस फोरलेन पर अभी मिट्टी डालने का कार्य चल रहा है। अगले वर्ष तक यह काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा राजमार्ग नंबर 148बी को अपग्रेड करते हुए इसे फोरलेन बनाया जा रहा है। इसके तहत हांसी, बवानीखेड़ा, जाटू लोहारी व भिवानी में चार बाईपास का निर्माण किया जाएगा। इस निर्माण कार्य से राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 9 पर हांसी बाईपास जंक्शन में भी सुधार होगा। भिवानी-हांसी के मार्ग पर 7 बड़े पुल, 2 आरओबी व अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। यह निर्माण दिसंबर 2025 तक पूर्ण कर लिए जाने का अनुमान है।
विज्ञापन

इस परियोजना से हरियाणा में वाहनों की तेज आवाजाही व अच्छी अंतर-जिला कनेक्टिविटी होगी। हांसी में बिना प्रवेश किए ही तीनों जिलों के लोग इस फोरलेन के माध्यम से आ जा सकेंगे। यह रोड राष्ट्रीय राजमार्ग 148बी के अधीन आती है। इसके बनने से कई राज्यों के लोगों को फायदा होगा। इस मार्ग से जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब से राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश के साथ-साथ दक्षिण भारत आने वाले मालवाहक वाहनों के चालकों को हरियाणा से गुजरने के लिए नया और छोटा रास्ता मिल जाएगा। साथ ही माल ढुलाई की समग्र दक्षता में भी सुधार होगा। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी मंच पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



अभी हांसी-भिवानी रोड की है खस्ता हालत
अभी हांसी-भिवानी रोड की हालत खस्ता है। नेशनल हाईवे होने के बाद भी इस रोड पर सिर्फ मरम्मत का कार्य कर गड्ढे भर दिए जाते हैं। जो कुछ समय ही चलते हैं। फोरलेन बनने से लोगों को काफी सुविधा होगी।


हांसी के अंदर से गुजरते हैं वाहन
भिवानी से हिसार होकर जाने वाले वाहन हांसी के अंदर से होकर गुजरते हैं। वहीं भिवानी से जींद के लिए मुंढाल होकर जाते हैं। लेकिन इस फोरलेन के बनने से इस रोड पर ट्रैफिक कम होगा। एक से दूसरे जिले की कनेक्टिविटी राष्ट्रीय राजमार्ग के जरिए ही होगी।


15,592 हरे पेड़ों की कटाई का काम चल रहा
फोरलेन के निर्माण में भिवानी से लेकर हांसी तक करीब 43 किलोमीटर दायरे में 15,592 हरे पेड़ों की कटाई का काम चल रहा है। इस हरियाली की भरपाई के लिए तीन जिलों में पौधरोपण किया जाएगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने हरे पेड़ों की कटाई और नए पौधरोपण के लिए भी वन विभाग को 11 करोड़ 43 लाख 33 हजार रुपये की राशि जमा करा चुका है। वन विभाग द्वारा सड़क चौड़ीकरण के लिए दोनों तरफ पेड़ों को काटने का काम चल रहा है। हरे पेड़ों के बदले वन विभाग द्वारा भिवानी, हिसार और फतेहाबाद में नए सिरे से व्यापक स्तर पर पौधरोपण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed