फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Seven and a half years after the announcement of the CM, the buses came out of the last gate, the police force was stationed on both sides

सीएम की घोषणा के साढ़े सात साल बाद पिछले गेट से निकली बसें, दोनों तरफ तैनात रहा पुलिस बल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Seven and a half years after the announcement of the CM, the buses came out of the last gate, the police force was stationed on both sides
हिसार बस स्टैंड के पीछे खोले गए नए रस्ते पर छिड़काव करते कर्मचारी। - फोटो : Hisar
हिसार। सीएम मनोहरलाल की घोषणा के साढ़े सात साल बाद शनिवार को बस अड्डे के पिछले गेट से बसें निकाली गई। पहले दिन लोकल रूट पर चलने वाली 25 बसों को बाईपास भेजा गया। रविवार से लोकल रूट के अलावा लंबे रूट पर सूरतगढ़ जाने वाली बस को भी पिछले गेट से निकाला जाएगा। शनिवार को शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने दो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एक बस हिसार से मोड़ाखेड़ा और दूसरी बस हिसार से बालसमंद बाईपास भेजी गई। डॉ. कमल गुप्ता ने बस चालक को फूलों की माला पहनाई। इस दौरान रोडवेज के अलावा प्राइवेट बसों को भी बाईपास निकाला गया।
विज्ञापन

रविवार को पिछले गेट से बाईपास जाने वाली बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। हालांकि एक लंबे रूट को छोड़कर सभी लोकल रूट शामिल होंगे। रोडवेज की ओर से हिसार-भादरा वाया बालसमंद और बगला-भादरा के अलावा लंबे रूट पर चलने वाली सूरतगढ़ बस भी पिछले गेट से निकाली जाएगी। बस स्टैंड के पिछले गेट से रविवार को पहली बस सुबह 6 बजे हिसार से भादरा वाया बालसमंद तो दूसरी बस 6.15 बजे सूरतगढ़ के लिए रवाना होगी, जोकि बाईपास होकर जाएगी।
विज्ञापन

कही विरोध न हो, दोनों तरफ पुलिस बल रहा तैनात
बस अड्डे के अंदर के अलावा न्यू ऋषि नगर में भी पुलिस बल तैनात रहा। रोडवेज प्रशासन को डर था कि बाईपास बसें निकालने पर न्यू ऋषि नगर के लोग विरोध कर सकते हैं। मगर इस दौरान किसी ने भी कोई विरोध नहीं किया। एक सवाल का जवाब देते हुए शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि जितनी जगह हमारे पास होगी उसके अनुसार पूरी सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस काम के लिए सीएम के पास भेजे 35-36 पत्र
जब लोगों ने बस अड्डे के पिछले गेट से बसें निकालने पर आभार जताया तो शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने हंसते हुए कहा कि इस काम के लिए मैंने सीएम को 35-36 पत्र भेजे हैं। अब आप सभी सहयोग करें। किराया बढ़ने के सवाल का जबाव देते हुए डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि यात्रियों की जेब पर थोड़ा असर पड़ेगा।
बस अड्डे के पिछले गेट को लोगों ने बना लिया आम रास्ता
पिछले गेट से बसें निकालने के साथ ही लोगों ने इसे आम रास्ता बना लिया। काफी लोग इस रास्ते से व्हीकल लेकर अंदर आए और बस स्टैंड पहुंचे। वहां मौजूद कर्मचारी ने उन्हें रोकने का प्रयास भी किया। उसके बावजूद पिछले गेट से लोगों के अंदर आने का सिलसिला जारी रहा।
श्मशान घाट के पास स्पीड ब्रेकर बनाए जाने जरूरी
बसों को हरी झंडी दिखाने से पहले शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने रोडवेज अधिकारियों को कहा कि श्मशाम घाट के पास तीन ब्रेकर बनाने जरूरी हैं। यदि चौथा ब्रेकर भी बन सकता है तो उसे भी बनाएं। वहीं उन्होंने चालकों को और अधिक सावधानीपूर्वक बसें चलाने की हिदायतें दीं। शहरों में साफ सिटी-सेफ सिटी तथा पार्किंग की मार्किंग करने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। उन्होंने सामान्य बस अड्डे पर भी 15 दिनों में पार्किंग की मार्किंग शुरू करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
ये बसें भेजी गई बाईपास
हरियाणा राज्य परिवहन के महाप्रबंधक राहुल मित्तल ने बताया कि साउथ बाईपास से हिसार-बगला-भादरा, हिसार-काबरेल-सीसवाल-आदमपुर, हिसार-सीसवाल-मोहब्बतपुर, हिसार-बालसमंद-भादरा, हिसार-बुड़ाक-हिसार, हिसार-डोभी वाया सीसवाला और हिसार-डोभी वाया किरतान क्षेत्र की ओर जाने वाली बसों को चलाया गया।

बस स्टैंड पर एक नजर
- बस स्टैंड निर्माण: 11 अगस्त 1969 को हुआ।
- बस स्टैंड करीब 21 एकड़ जमीन में बना है।
- हिसार व हांसी सब डिपो में कुल 225 (175 ऑनरूट) बसें हैं।
- रोजाना करीब 10 हजार यात्रियों का आवागमन होता है।
- सीएम ने 29 दिसंबर 2014 को वैकल्पिक रास्ते का एलान किया था।
- वर्ष 2015 में बस अड्डे से साउथ बाईपास तक सड़क बनाने का प्रस्ताव बना।
- अप्रैल 2016 में रोड बनाने का काम शुरू हुआ
- वर्ष 2017 में 2.6 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण पूरा हुआ।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर ऋषि नगर वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी, प्रवीन जैन, विकास जैन, सुरेंद्र सैनी, रामचंद्र गुप्ता, सुरेश गोयल धुपवाला, राजकुमार इंदौरा, रत्न सैनी, संजय सहरा, केपी गुप्ता, पीके जैन सहित परिवहन विभाग के अधिकारी, पार्टी पदाधिकारी एवं गणमान्य भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed