फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Separator facility available at the civil hospital blood bank, sufficient blood available for all groups

Hisar News: नागरिक अस्पताल के ब्लड बैंक में सैपरेटर की सुविधा, हर वर्ग का पर्याप्त रक्त उपलब्ध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Separator facility available at the civil hospital blood bank, sufficient blood available for all groups
हिसार। युवा रक्तदाताओं ने जिले के ब्लड बैंक भर दिए। हॉस्टल में रहकर कई महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में पढ़ाई करने वाले युवाओं के गांव लौटने पर सिर्फ गर्मियों के अवकाश के दौरान कमी रहती है। जिला नागरिक अस्पताल के ब्लड बैंक में सैपरेटर और डीप फ्रीजर समेत सभी जरूरी उपकरण हैं। एक मशीन के सहारे प्लेटलेट लेकर अन्य रक्त कणिकाएं वापस रक्तदाता के शरीर में तत्काल डालने की भी सुविधा है।
विज्ञापन

डेंगू व अन्य मरीजों को पूरा खून चढ़ाने के बजाय सिर्फ प्लेटलेट चढ़ाई जा रही है। इसकी वैधता सबसे कम पांच दिन की होती है जबकि प्लाज्मा और क्रायोप्रेसिपिटेट यानी क्रायो के स्वरूप का खून साल भर तक सुरक्षित रखा जा सकता है। पैक्ड रेड ब्लड सेल्स (पीआरबीसी) पूरे रक्त से प्लाज्मा को हटाकर तैयार किया जाता है और इसका उपयोग उन रोगियों को रक्त चढ़ाने के लिए किया जाता है जिन्हें एनीमिया या चोट आदि से रक्त की भारी हानि हुई है। इसे 42 दिन तक सुरक्षित रखा जा सकता है। जिला नागरिक अस्पताल के ब्लड बैंक में पीआरबीसी स्वरूप का खून सर्वाधिक 116 यूनिट उपलब्ध है। एफएफपी स्वरूप में 97 यूनिट, क्रायो स्वरूप में 78 और 32 यूनिट खून उपलब्ध है। जिला अस्पताल की पीएमओ डॉ. रीना जैन ने बताया सामान्य स्थिति में हर जरूरतमंद मरीज को उसके ग्रुप का खून ही चढ़ाया जा रहा है। आपातकालीन परिस्थितियों में ही ओ ग्रुप का खून चढ़ाया जाता है।
विज्ञापन

---
जिले की कई स्वयंसेवी संस्थाओं से जुड़े लोग नियमित रूप से रक्तदान शिविर लगवा रहे हैं। कई रक्तदाता व्यक्तिगत रूप से भी अपने या प्रिय व्यक्ति के जन्मदिन जैसे अवसर पर रक्तदान कर रहे हैं। जरूरत के मुताबिक बुलाने के लिए स्वैच्छिक रक्तदाताओं की सूची भी उपलब्ध है। - डॉ. सुशील गर्ग, प्रभारी, ब्लड बैंक, जिला नागरिक चिकित्सालय, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed