फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sensation in Adampur of Hisar, Amidst Sarpanch Elections Youth Brutally Murdered Near Railway Station

Hisar: आदमपुर में सरपंच चुनाव के बीच सनसनी, रेलवे स्टेशन के पास युवक की बेरहमी से हत्या

Thu, 30 Apr 2026 10:21 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Thu, 30 Apr 2026 10:21 AM IST
सार

हिसार के मंडी आदमपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सरपंच चुनाव की गहमागहमी के बीच एक युवक का खून से लथपथ शव रेलवे स्टेशन के पास मिला। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में तनाव और सनसनी का माहौल है।

विज्ञापन
Sensation in Adampur of Hisar, Amidst Sarpanch Elections Youth Brutally Murdered Near Railway Station
मामले की जांच करने के लिए मौके पर पहुंची टीम - फोटो : संवाद

विस्तार

आदमपुर के रेलवे स्टेशन पर आज सुबह एक व्यक्ति का शव मिला है। शव की पहचान आदमपुर की इंदिरा कॉलोनी निवासी 42 साल के प्रदीप के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक सिर में ईंट मार कर प्रदीप की हत्या की गई है। 

विज्ञापन


सूचना पाकर राजकीय रेलवे पुलिस के डीएसपी कृष्ण कुमार, पुलिस विभाग के डीएसपी किशोरी लाल मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंची और सबूत एकत्रित किए। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार प्रदीप पेंटर का काम करता था। उसके दो बच्चे भी हैं। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है। परिजनों के मुताबिक प्रदीप घरवालों को काम की बात कह कर बाहर निकला था। वह रात को भी घर नहीं आया। उन्होंने उसे रात को तलाश भी किया था लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। सुबह उन्हें उसका शव रेलवे स्टेशन पर मिलने की सूचना मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed