फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Selected players in the nursery of badminton will get shuttle and dose amount every month

बैडमिंटन की नर्सरी में चयनित खिलाड़ियों को प्रतिमाह मिलेगी शटल व खुराक राशि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Selected players in the nursery of badminton will get shuttle and dose amount every month
हिसार। हरियाणा पावर स्पोर्ट्स ग्रुप की ओर से विद्युत नगर में बैडमिंटन की नर्सरी बनाई गई है। नर्सरी के लिए प्रदेशभर के 8 वर्ष से 19 वर्ष की आयु वर्ग के 24 महिला और पुरुष खिलाड़ियों का चयन योग्यता के आधार पर होगा। 3 और 4 मई को 13 और 15 साल से नीचे व 5 और 6 मई को 17 और 19 साल से नीचे आयु वर्ग के खिलाड़ियों का चयन होगा। खिलाड़ियों का चयन सुबह 8 बजे शुरू होगा। विभाग की तरफ से अभ्यास के लिए चयनित खिलाड़ियों को प्रतिमाह शटल व खुराक राशि भी दी जाएगी।
विज्ञापन

नर्सरी में बैडमिंटन के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुरेंद्र व विरेंद्र कोच के रूप में खिलाड़ियों को अभ्यास करवाएंगे। सुरेंद्र ने बताया कि दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के विद्युत नगर में अभ्यास के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के तीन बैडमिंटन कोर्ट हैं। इसके साथ-साथ विद्युत नगर में फुटबाल, वालीबाल, बास्केटबाल, जिम व स्वीमिंग पूल की सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया में कोई भी बैडमिंटन खिलाड़ी भाग ले सकता है, लेकिन प्राथमिकता उन्हीं खिलाड़ियों को दी जाएगी जिन्होंने हरियाणा स्टेट ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता या हरियाणा स्कूली बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में भाग लिया हुआ हो। इन खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास के लिए बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अनुभवी फिजियोथेरेपिस्ट व मनोवैज्ञानिक की सेवाएं भी प्रतिमाह निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed