फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sector Cutter for 1495 Oak Ground Requirements

Hisar News: सेक्टर काटने के लिए 1495 एकड़ जमीन की जरूरत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Sector Cutter for 1495 Oak Ground Requirements
हांसी। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) हिसार के प्रशासक सुशील कुमार ने शुक्रवार को जिला सचिवालय में भू- मालिकों के साथ बैठक की। उन्होंने को कहा कि सेक्टर काटने के लिए 1495 एकड़ जमीन की आवश्यकता है। इसके लिए राज्य सरकार की तरफ से भूमि की खरीद भूमि मालिकों की इच्छा के अनुरूप की जाएगी।
विज्ञापन


एचएसवीपी के प्रशासक सुशील कुमार ने कहा कि राज्य सरकार ने नवगठित हांसी जिले को मॉडल जिला बनाने का निर्णय लिया है। जरूरी है कि यहां अनेक बड़ी विकास परियोजनाओं पर काम शुरू होगा। प्राधिकरण की ओर से भी लोगों को बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए सेक्टर विकसित किए जाएंगे। सेक्टर विकसित करने के लिए जमीन की आवश्यकता पड़ रही है इसलिए जो किसान तथा भू मलिक अपनी जमीन को देना चाहते हैं वे आगामी 30 अप्रैल तक ई भूमि पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्राधिकरण को सेक्टर विकसित करने के लिए 1495 एकड़ जमीन की आवश्यकता है। भू मालिक पोर्टल पर भूमि के रेट भी दर्ज करवा सकते हैं। भूमि का निर्विवाद व स्पष्ट मालिकाना हक होना आवश्यक है। बैठक में गांव ढाणा, कुंदनापुर व शेखपुरा के किसान व भूमि मालिक मौजूद रहे। इस दौरानन एसडीएम राजेश खोथ, नायब तहसीलदार सुरेश कुमार व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed