फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Second death in the fourth wave of Corona

Hisar News: कोरोना की चौथी लहर में दूसरी मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Second death in the fourth wave of Corona
हिसार। जिले में कोरोना की चौथी लहर में मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की हेल्थ बुलेटिन के अनुसार एक मरीज की मौत हुई वहीं, 52 नए संक्रमित सामने आए। संक्रमितों में एचएयू के दो चिकित्सक, एक प्रोफेसर और 7 कर्मचारी शामिल हैं। चौथी लहर में कोरोना संक्रमण से यह दूसरी मौत है। डाबड़ा गांव के रहने वाले 30 वर्षीय युवक गुरुग्राम के अस्पताल में दाखिल था, जहां उसकी मौत हो गई। चौथी लहर में संक्रमितों का आंकड़ा 541 पहुंच चुका है। फिलहाल जिले में 251 सक्रिय केस हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आमजन से अपील की गई है कि वे मास्क का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन

19 अप्रैल को वेंटीलेटर पर था मरीज, उसी दिन तोड़ा दम
डिप्टी सीएमओ डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि 19 अप्रैल को डाबड़ा गांव निवासी युवक को कोरोना संक्रमित होने पर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत खराब होने के चलते उसे वेंटीलेटर पर रखा गया। उसी दिन उसकी मौत हो गई है। रिपोर्ट के आधार पर पता चला कि युवक को कोरोना के साथ साथ निमोनिया बिगड़ गया था, जिस कारण उसकी मौत हो गई। इससे पहले 13 अप्रैल को खांडाखेड़ी गांव के रहने वाले 48 वर्षीय किसान की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

अस्पताल में बिना मास्क घूम रहे चिकित्सक व मरीज
नागरिक अस्पताल में दवा लेने आ रहे मरीज मास्क का इस्तेमाल नहीं कर रहे। जबकि चिकित्सक और अन्य स्टाफ मास्क लगाकर आ रहे है। फिजिशियन की ओपीडी में आने वाले मरीजों को मास्क लगाने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति के आगमन से पहले करवाए थे टेस्ट
एचएयू के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू के आगमन से पहले एचएयू के कर्मचारियों और अधिकारियों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए थे। सोमवार को आई रिपोर्ट में एचएयू के 2 चिकित्सक, एक प्रोफेसर और 7 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

पहली से चौथी लहर का आंकड़ा
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कोरोना महामारी की पहली लहर 30 मार्च 2020 से 28 फरवरी 2021 तक 17147 संक्रमित मिले थे। जिसमें से 327 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई थी। दूसरी लहर 1 मार्च 2021 से 24 दिसंबर 2021 तक 36855 संक्रमित मिले थे, जिनमें से 814 मरीजों की मौत हुई थी। तीसरी लहर 25 दिसंबर 2021 से 25 मार्च 2023 तक 9891 संक्रमित मिले, जिसमें 45 संक्रमित मरीजों की मौत हुई थी। चौथी लहर 26 मार्च 2023 से शुरू हुई है। अभी तक 541 कोरोना संक्रमित मिले जबकि 2 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed