{"_id":"6a4ea4e7d2b43df43e044d3d","slug":"second-counselling-for-integrated-bcom-mcom-for-87-seats-in-gju-today-hisar-news-c-21-hsr1020-906129-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जीजेयू में 87 सीटों पर इंटीग्रेटेड बीकॉम-एमकॉम की दूसरी काउंसिलिंग आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जीजेयू में 87 सीटों पर इंटीग्रेटेड बीकॉम-एमकॉम की दूसरी काउंसिलिंग आज
Thu, 09 Jul 2026 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) के कॉमर्स विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के इंटीग्रेटेड बीकॉम-एमकॉम कार्यक्रम की दूसरी काउंसिलिंग 9 जुलाई 2026 को होगी। इस काउंसिलिंग में 87 रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। विभाग ने सभी आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है।
काउंसिलिंग का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर स्थित चौधरी रणबीर सिंह ऑडिटोरियम के सेमिनार हॉल नंबर-1 में होगा। काउंसिलिंग प्रक्रिया सुबह 9:30 बजे से शुरू होगी। विभाग ने सभी अभ्यर्थियों से आवश्यक मूल दस्तावेज और उनकी स्वप्रमाणित प्रतियों के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।
सीटों की संख्या में वृद्धि विद्यार्थियों की बढ़ती रुचि को देखते हुए इस वर्ष इंटीग्रेटेड बीकॉम-एमकॉम कार्यक्रम की सीटों की संख्या 120 से बढ़ाकर 240 कर दी गई है। वर्तमान में 240 सीटों में से 153 सीटों पर प्रवेश हो चुका है। ऐसे में आवेदन कर चुके विद्यार्थियों के पास दाखिला लेने का अच्छा अवसर है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप पाठ्यक्रम कॉमर्स विभाग की अध्यक्षा निधि तुरान ने बताया कि इंटीग्रेटेड बीकॉम-एमकॉम कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी-2020) के अनुरूप तैयार किया गया है। पाठ्यक्रम में विद्यार्थियों को कॉमर्स के साथ बहु-विषयक शिक्षा, कौशल विकास और व्यावहारिक शिक्षण पर विशेष जोर दिया जाएगा। विद्यार्थियों को कंपनी प्रोजेक्ट्स, लाइव उद्योग प्रोजेक्ट्स, इंटर्नशिप और औद्योगिक विजिट्स जैसी गतिविधियों के माध्यम से उद्योग जगत से जुड़ने का अवसर भी मिलेगा। इससे वे भविष्य में रोजगार और उच्च शिक्षा के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकेंगे।