फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Second accused of snatching mobile phone and cash from shopkeeper arrested, search continues for third

Hisar News: दुकानदार से मोबाइल फोन और नकदी छीनने का दूसरा आरोपी काबू, तीसरे की तलाश जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Second accused of snatching mobile phone and cash from shopkeeper arrested, search continues for third
हिसार। थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने किराना स्टोर संचालक से लूट के दूसरे आरोपी शिव कॉलोनी निवासी तुषार उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी कर्मवीर ने बताया कि तीन व्यक्तियों ने पांच जुलाई की शाम औद्योगिक क्षेत्र स्थित किराना स्टोर संचालक शिव कॉलोनी निवासी शिव कुमार से मोबाइल फोन और नकदी छीन ली थी। पीड़ित शिव कुमार ने थाना अर्बन एस्टेट में शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस जांच में पता चला कि छीनी गई राशि को आरोपियों ने आपस में तीन हिस्सों में बांट ली थी। पुलिस शिव कॉलोनी निवासी महेंद्र को पहले ही गिरफ्तार कर दी है। अब पूछताछ के बाद आरोपी तुषार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उनके तीसरे साथी की पहचान की जा चुकी है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन



हेरोइन/चिट्टा और धारदार तलवार समेत आरोपी गिरफ्तार
हिसार। थाना सदर पुलिस ने गांव पीरावाली निवासी मलकीत उर्फ बुधु को 16.10 ग्राम हेरोइन/चिट्टा और धारदार तलवार समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता विकास ने बताया कि स्पेशल स्टाफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को दबोचा। डीएसपी तनुज शर्मा की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली गई, तो उसके कब्जे से पॉलिथीन थैली में 16.10 ग्राम हेरोइन/चिट्टा और धारदार तलवार बरामद हुई। इस सामान को कब्जे में लेकर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed