{"_id":"6a3973cff34e3bb89d08f4bd","slug":"seats-allotted-to-273-students-at-the-polytechnic-institute-report-by-tomorrow-hisar-news-c-127-1-shsr1017-156122-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बहुतकनीकी संस्थान में 273 विद्यार्थियों को सीट आवंटित, कल तक रिपोर्टिंग करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बहुतकनीकी संस्थान में 273 विद्यार्थियों को सीट आवंटित, कल तक रिपोर्टिंग करें
Mon, 22 Jun 2026 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के गांव धांगड़ में बहुतकनीकी संस्थान में दाखिले के लिए पहुंचे विद्यार्थीस्रोत : संस्थ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में दाखिले के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को सीटें अलॉट कर दी गई है। विभाग की तरफ से पहली काउंसिलिंग में 273 विद्यार्थियों को सीट अलॉट की गई है। अब इन विद्यार्थियों को बुधवार तक संस्थान में रिपोर्ट करना होगा। विद्यार्थी बुधवार तक फीस जमा करवाकर दाखिला नहीं लेते है तो सीट रद्द हो सकती है।
संस्थान में दाखिले के लिए 360 सीटें है और 376 आवेदन आए है। हाल ही में अब डिप्लोमा इन जियो इन्फॉर्मेटिक्स पाठ्यक्रम की शुरुआत की गई है। ये कोर्स विद्यार्थियों को आधुनिक सर्वेक्षण, डिजिटल मैपिंग, सैटेलाइट तकनीक, जीआईएस , रिमोट सेंसिंग और अन्य उन्नत तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करेगा। पहले महाविद्यालय में पांच कोर्स थे और इनकी संख्या बढ़कर 6 हो गई है।
ये है महाविद्यालय में कोर्स और विद्यार्थियों को अलॉट सीट
कोर्स सीट अलॉट
सिविल इंजीनियरिंग 55
कंप्यूटर साइंस 47
इलेक्ट्रिकल 56
मैकेनिकल इंजीनियरिंग 43
मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी 46
डिप्लोमा इन जियो इन्फॉर्मेटिक्स 26
--
संस्थान में दाखिले के लिए जिन विद्यार्थियों को सीट अलॉट हुई है वह विद्यार्थी 24 जून तक रिपोर्टिंग करके दाखिला ले लें। संस्थान की तरफ से विद्यार्थियों को प्लेसमेंट भी मुहैया करवाई जाती है।
विज्ञापन
मोहनलाल, दाखिला प्रभारी
-
महाविद्यालय में दाखिले को लेकर प्रक्रिया चल रही है। नया डिप्लोमा कोर्स भी शुरू हो चुका है। पहली काउंसिलिंग में 273 विद्यार्थियों को सीट अलॉट हो चुकी है।
राजीव सरदाना, प्रिंसिपल, राजकीय बहुतकनीकी संस्थान धांगड़