फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   SDM inquired about the progress of SIR

Hisar News: एसडीएम ने जानी एसआईआर की प्रगति

Thu, 02 Jul 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 02 Jul 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
SDM inquired about the progress of SIR
हांसी पुनरीक्षण अभियान को लेकर बैठक लेते एसडीएम राजेश खोथ। प्रशासन
हांसी। एसडीएम राजेश खोथ ने बुधवार को अपने कार्यालय में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में 15 जून से 14 जुलाई 2026 तक चल रहे एसआईआर की प्रगति की समीक्षा की गई और आगामी विशेष अभियान दिवसों को लेकर निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से मतदाता सूचियों को अधिक सटीक, पारदर्शी और अद्यतन बनाने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हांसी विधानसभा क्षेत्र के सभी पात्र मतदाताओं से अपील है कि वे अपने बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) से संपर्क कर अपना व अपने परिवार के सदस्यों का गणना फार्म समय रहते अवश्य जमा करवाएं।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि प्रत्येक मतदाता को अपने फॉर्म के साथ एक नवीनतम रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो जमा करवानी होगी। साथ ही वर्ष 2002 में हुए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से संबंधित अपने या अपने माता-पिता अथवा दादा-दादी के मतदाता रिकॉर्ड की जानकारी भी उपलब्ध करवानी होगी। उन्होंने कहा कि यह जानकारी भारत निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट eci.gov.in अथवा ईसीआई नेट मोबाइल एप के माध्यम से आसानी से प्राप्त की जा सकती है। यदि किसी मतदाता को किसी प्रकार की जानकारी या सहायता की आवश्यकता हो तो वह जिला सचिवालय हांसी स्थित चुनाव कार्यालय, कमरा नंबर 10 में संपर्क कर सकता है। इसके अलावा संबंधित बीडीओ अथवा तहसीलदार कार्यालय से भी आवश्यक मार्गदर्शन लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएलओ 5 और 12 को जमा कराएं फार्म :
अभियान के तहत विशेष रूप से रविवार 5 जुलाई व रविवार 12 जुलाई 2026 को सभी बीएलओ अपने-अपने पोलिंग स्टेशनों पर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक उपस्थित रहेंगे। जहां मतदाता सीधे पहुंचकर आवश्यक दस्तावेजों सहित अपने फार्म जमा कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त बीएलओ 15 जून से 14 जुलाई के बीच घर-घर जाकर भी मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed