फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Scorpio riders fired in the air near the check post, five accused arrested

Hisar News: स्कॉर्पियो सवारों ने पुलिस नाके के पास की हवाई फायरिंग, 5 आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Scorpio riders fired in the air near the check post, five accused arrested
हिसार। राजगढ़ रोड स्थित बालसमंद नहर नाके पर स्कॉर्पियो में सवार युवकों ने हवाई फायर किया। स्कॉर्पियो में - 5 लोग सवार थे। फायरिंग के बाद सभी मौके से भाग गए। नाके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने गाड़ी का नंबर दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से हवाई फायर में प्रयोग की पिस्तौल और गाड़ी बरामद कर ली है। आरोपियों की पहचान गांव धीरणवास निवासी आत्मप्रकाश, गांव कापड़ो निवासी सचिन, गीता कॉलोनी निवासी सागर, विनय और सेक्टर 14 निवासी अमर ऊर्फ चिंटू के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस सीसीटीवी फुटेज व गाड़ी के नंबर आधार पर आरोपियों तक पहुंची। आजाद नगर थाने में दी शिकायत में सिपाही नर सिंह ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह आठ बजे से बालसमंद नहर नाके पर ड्यूटी पर तैनात था। शाम चार बजे एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी फव्वारा चौक की तरफ से आई। जब वह गाड़ी नाका क्रॉस करते हुए पुल के बीच पहुंची तो कंडक्टर सीट पर बैठे एक व्यक्ति ने खिड़की का शीशा खोलकर बाहर हाथ निकालकर पिस्तौल को हवा में लहराते हुए एक फायर किया। हवाई फायर के बाद वहां डर का माहौल बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैंने तुरंत उच्च अधिकारियों को इस बारे में अवगत कराया। स्कॉर्पियो का नंबर भी दर्ज कर लिया। गाड़ी में 4-5 व्यक्ति सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed