फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Scooter rider injured by Chinese kite thread hanging in the air, two stitches on the eye

Hisar News: हवा में लटके चाइनीज मांझे से स्कूटी सवार घायल, आंख पर आए दो टांके

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Scooter rider injured by Chinese kite thread hanging in the air, two stitches on the eye
घायल अनीश। 
हांसी। जैन गली में हवा में लटके चाइनीज मांझे से स्कूटी सवार अनीश ढुल गंभीर रूप से घायल हो गए। चाइनीज मांझा उनकी आंख पर उलझ गया, जिससे आंख की मेम्ब्रेन कट गई। आंख के अंदर रक्त जमा हो गया। बाद में निजी अस्पताल में चिकित्सकों ने दो टांके लगाए।
विज्ञापन

वार्ड 10 के निवासी अनीश ढुल ने बताया कि हादसा करीब दस दिन पहले हुआ। रात के समय वह स्कूटी से घर लौट रहे थे तभी जैन गली में लटकी डोर उनकी आंख पर लग गई। चिकित्सकों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। भप्पी जैन ने बताया कि चाइनीज मांझे के कारण शहर में पिछले वर्षों में कई हादसे हो चुके हैं। उन्होंने 12 वर्षों से इसे प्रतिबंधित करने की मांग की है, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने पुलिस प्रशासन से चाइनीज मांझा बेचने वालों पर सख्ती करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed