फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Scientists do research on world champion Sandeep Arya

Haryana: वर्ल्ड चैंपियन संदीप आर्य पर शोध करेंगे पोलैंड के वैज्ञानिक,  37 घंटे सूर्य नमस्कार कर बनाया रिकॉर्ड

Mon, 01 Sep 2025 02:25 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 01 Sep 2025 02:25 PM IST
सार

वर्ल्ड चैंपियन संदीप आर्य 37 घंटे लगातार सूर्य नमस्कार कर 6 वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर सुर्खियों में हैं। अब पौलेंड के वैज्ञानिक उन पर रिसर्च करेंगे। 

विज्ञापन
Scientists do research on world champion Sandeep Arya
संदीप आर्य - फोटो : वर्ल्ड चैंपियन

विस्तार

हिसार जिले के गांव फरीदपुर निवासी वर्ल्ड चैंपियन संदीप आर्य 37 घंटे लगातार सूर्य नमस्कार कर 6 वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर सुर्खियों में हैं। अब पौलेंड के वैज्ञानिक डॉ. क्रिज्सटॉफ स्टेक संदीप पर शोध करने के लिए आए हैं कि एक इंसान बिना रुके कैसे 37 घंटे लगातार सूर्य नमस्कार कर सकता है। डॉ. स्टेक एक से चार सितंबर तक सोनीपत के सेक्टर-23 में संदीप आर्य के साथ रहेंगे।
विज्ञापन


 संदीप की दिनचर्या, डाइट, सूर्य नमस्कार का अभ्यास देखेंगे और 18 सितंबर से 28 सितंबर तक बंगलूरू में संदीप आर्य पर रिसर्च करेंगे। डॉ. क्रिज्सटॉफ स्टेक कई वर्षों से सूर्य नमस्कार का अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने भारत में प्रसिद्ध योग शोधकर्ताओं, योगियों, गुरुओं और संतों के साथ योग का अभ्यास किया है। उन्होंने 30 से अधिक बार भारत का दौरा किया और यहां 10 वर्ष से अधिक समय बिताया। 
विज्ञापन


उन्होंने पोलैंड, भारत, जर्मनी और अमेरिका में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में योग तकनीक पर कई लोकप्रिय लेख प्रस्तुत किए। वे अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में 70 से ज्यादा वैज्ञानिक शोधपत्रों और योग पर तीन पुस्तकों के लेखक हैं। वर्तमान में उन्होंने पोलैंड के जान डलुगोज विश्वविद्यालय से हैबिलिटेशन की डिग्री प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Ambala: तेज बारिश से गिरी घर की छत, मलबे में दबे तीन लोग, अस्पताल में चल रहा इलाज




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed