{"_id":"68b53e0cfe68bb51df0a15fb","slug":"three-people-injured-when-the-roof-of-the-house-collapsed-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala: तेज बारिश से गिरी घर की छत, मलबे में दबे तीन लोग, अस्पताल में चल रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala: तेज बारिश से गिरी घर की छत, मलबे में दबे तीन लोग, अस्पताल में चल रहा इलाज
Mon, 01 Sep 2025 12:03 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 01 Sep 2025 12:03 PM IST
सार
घर की छत गिरने से मां और उसके दो बच्चे मलबे की चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने शोर सुनने के बाद तीनों को मलबे से निकाल कर अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
मकान की छत गिरने से तीन लोग घायल
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहटा गांव में सुबह से चल रही बरसात के बीच एक मकान की कच्ची छत गिरने पर महिला व उसके दो बच्चे मलबे में दब गए। यह हादसा सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे हुआ। ग्रामीणों ने शोर सुनने के बाद मलबे को हटाकर 35 वर्षीय महिला सुखविंद्र व उनकी आठ वर्षीय बेटी अमनीत व चार वर्षीय बेटे समरीक को बाहर निकालकर निजी अस्पताल में दाखिल करवाया।
प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को कैंट के नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया। गांव के नंबरदार परमार ने बताया कि परिवार सुबह अपने कमरे में बैठा हुआ था। तभी कच्ची छत का गाटर टूट गया। देखते ही देखते तीनों मलबे में दब गए। साथ ही घर का सामान भी मलबे में दबने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया। बरसात से बचने के लिए फिलहाल घर में तिरपाल डाली गई। घर टूटने के कारण साहा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।
ये भी पढ़ें: प्रदेश में झमाझम बारिश: मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, लोगों की बढ़ी परेशानी, अभी नहीं मिलने वाली राहत