{"_id":"607b3bcf8ebc3ec39f5dce18","slug":"school-monitring-hisar-news-rtk6049270186","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीईओ व डिप्टी डीईओ ने 17 स्कूलों में मारा छापा, तीन में लग रही थी कक्षाएं, नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीईओ व डिप्टी डीईओ ने 17 स्कूलों में मारा छापा, तीन में लग रही थी कक्षाएं, नोटिस जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार की सख्ती के बावजूद भी निजी स्कूल संचालक स्कूल खोलने से नहीं हिचकिचा रहे हैं। शनिवार को डीईओ कुलदीप सिहाग व डिप्टी डीईओ ज्ञानसिंह ने 17 स्कूलों में निरीक्षण किया। इस दौरान तीन निजी स्कूलों में 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं लगती मिलीं, जबकि तीन सरकारी स्कूलों में परीक्षा चल रही थी।
शिक्षा विभाग की टीम ने जब निजी स्कूल संचालकों से कक्षाएं लगाने का कारण पूछा तो उनकी तरफ से कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला, जिसके बाद शिक्षा विभाग की टीम ने तीनों निजी स्कूल संचालकों को नोटिस जारी करने के आदेश दे दिए। विभाग की ओर से तीनों स्कूल संचालकों को सोमवार के दिन नोटिस भेजे जाएंगे। शेष तीन सरकारी स्कूलों के मुखिया को परीक्षा खत्म होने के बाद छुट्टी करने के त्वरित आदेश जारी कर दिए। शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिए है कि सोमवार से सरकारी व निजी स्कूलों की जांच की जाएगी। अगर उसके बाद भी नियमों का उल्लंघन हुआ तो संबंधित स्कूलों की फाइल को मान्यता रद्द के लिए मुख्यालय भेजी जाएगी।
इन स्कूलों में चल रही थी कक्षा और परीक्षाएं
- ब्लूमिंग डेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल : पहली से 12वीं तक की कक्षाएं लग रही थीं।
- गांव सरसौंद स्थित सनराइज सीनियर सेकेंडरी स्कूल : 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं लग रही थीं।
- ठाकुरदास भार्गव स्कूल : 9वीं से 12 तक की कक्षाएं लगती मिलीं।
- गांव तलवंडी राणा स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल : 11वीं की परीक्षा लेने के बाद छुट्टी कर दी गई।
- गांव बहबलपुर स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल : 11वीं की परीक्षा लेने के बाद छुट्टी कर दी गई।
- बरवाला स्थित राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल - 11वीं कक्षा की परीक्षा लेने के बाद छुट्टी कर दी गई
इन स्कूलों में नहीं लगी रही थीं कक्षाएं
- स्मॉल वंडर स्कूल, गुरु जंभेश्वर स्कूल, गांव बहबलपुर स्थित श्रीराम यूनिवर्सल स्कूल, गांव बहबलपुर स्थित न्यू काशी पब्लिक स्कूल, गांव सरसौद स्थित राजकीय कन्या हाईस्कूल, बरवाला स्थित भारती विद्या मंदिर स्कूल, बरवाला स्थित सेंट सत्यानंद पब्लिक स्कूल, बरवाला स्थित होली होम पब्लिक स्कूल, बरवाला स्थित नहर कोठी समीप राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बरवाला स्थित स्काई लेक इंटरनेशनल स्कूल, बरवाला स्थित स्वामी रामदेव पब्लिक स्कूल
विज्ञापन
कुल 17 स्कूलों का निरीक्षण किया गया, जिनमें कक्षाएं लगने पर तीन निजी स्कूल संचालकों को नोटिस सोमवार को भेजे जाएंगे। सोमवार को फिर से स्कूलों का निरीक्षण किया जाएगा।
- कुलदीप सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी।