फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   school clean and green due to teacher's practice

गांव वालों ने मारे ताने तो शिक्षकों ने बदल दी स्कूल की सूरत

Thu, 11 Mar 2021 01:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
school clean and green due to teacher's practice
राजकीय प्राथमिक पाठशाला भाटोल खरकड़ा का भवन। - फोटो : Hisar
जय कुमार
विज्ञापन

नारनौंद (हिसार)। गांव वालों ने ताने मारे तो शिक्षकों ने दिन रात मेहनत कर स्कूल की सूरत बदल डाली। जिस स्कूल में एक पौधा नहीं उग पाता था, आज वहां हरियाली छाई हुई है। स्कूल की सूरत देखकर हर कोई शिक्षकों की तारीफ करता है।
राजकीय प्राथमिक पाठशाला भाटोल खरकड़ा में ट्रांसफर होकर हेड मास्टर पवन यादव, अनिल बेरवाल, उमेद बडाला व सुरेंद्र रावत पहुंचे तो स्कूल की चहारदीवारी व स्कूल में एक पेड़ तक नहीं था। जब उन्होंने स्कूल की सफाई की समस्या गांव के सरपंच अनिल बेरवाल से साझा की तो उन्होंने सहयोग करते हुए पूरे स्कूल की सफाई करवाई। पौधे लगाने का प्रयास करने लगे तो ग्रामीण ताने मारने लगे कि इस स्कूल में एक पौधा उगाकर दिखा दो। इस पर स्टाफ सदस्यों ने एक फुट मिट्टी निकालकर नहर की रेतीली मिट्टी डलवाकर दिन रात मेहनत कर वहां पर एक सुंदर पार्क का निर्माण कर दिया। सरकार की तरफ से मिली फेस लिफ्टिंग की ग्रांट से स्कूल में रंग रोगन और बेहतरीन चित्रकारी कर सरकारी स्कूल को आकर्षक रूप दे दिया। आज यह स्कूल निजी स्कूलों को टक्कर दे रहा है। (संवाद)
विज्ञापन

जब आए तब खंडहरनुमा था स्कूल
सितंबर 2016 में जब हम राजकीय प्राथमिक पाठशाला भाटोल खरकड़ा में पहुंचे तो स्कूल में मन ही नहीं लग रहा था। स्कूल की हालत खंडहर जैसी थी। न कोई पेड़ और न ही चहारदीवारी। ऊपर से लोगों ने ताने मारे की यहां पर एक पेड़ उगाकर दिखा दो। उन्होंने गांव के सरपंच अनिल बामल का सहयोग लिया और आज हमें बहुत खुशी महसूस हो रही है कि हमने खंडहरनुमा स्कूल को एक सुंदर स्कूल में बदल दिया। स्कूल समय में बच्चों को पढ़ाने के बाद देर शाम तक यहां पर काम करते थे। आज भी पार्क व पेड़ पौधों की बच्चों की तरह देखभाल रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पवन यादव, हेड मास्टर, राजकीय प्राथमिक पाठशाला, भाटोल खरकड़ा।
शिक्षकों की बदौलत स्कूल बना सुंदे
राजकीय प्राथमिक पाठशाला भाटोल खरकड़ा के स्टाफ सदस्य पवन यादव, अनिल बेरवाल, उमेद बडाला व सुरेंद्र रावत जब यहां पहुंचे तो स्कूल की हालत अच्छी नहीं थी। इन्होंने प्रयास किया और ग्राम पंचायत की तरफ से हमने इनका सहयोग किया जिसकी बदौलत आज जिस स्कूल में पार्क बना हुआ है।
-अनिल बामल, सरपंच, भाटोल खरकड़ा।

 स्कूल में बनाया गया पार्क व लगे फूलदार पौधे।

स्कूल में बनाया गया पार्क व लगे फूलदार पौधे।- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed