फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   scheudle cast commission demad status report of action against actress munmun dutta

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने हांसी एसपी से मांगी मुनमुन दत्ता पर की कार्रवाई की रिपोर्ट

Tue, 18 May 2021 01:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
scheudle cast commission demad status report of action against actress munmun dutta
हांसी (हिसार)। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने अनुसूचित जाति के बारे में सोशल मीडिया पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल की अभिनेत्री बबीता जी उर्फ मुनमुन दत्ता की ओर से की गई टिप्पणी पर संज्ञान लिया है। आयोग के चंडीगढ़ स्थित जोनल कार्यालय के निदेशक ने हांसी पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मामले की स्टेटस रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

मुनमुन दत्ता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाले अनुसूचित जाति राइट एक्टिविस्ट रजत कलसन ने बताया कि उन्होंने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग में एक पत्र लिखकर आयोग से मांग की थी कि हांसी पुलिस अधीक्षक को थाना शहर हांसी में अनुसूचित जाति व जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमे में आरोपी मुनमुन दत्ता की गिरफ्तारी के बारे में आदेश जारी किए जाएं। इस पर आयोग ने संज्ञान लेते हुए हांसी एसपी को नोटिस जारी कर 15 दिन के अंदर जवाब मांगा है और मुकदमे की स्टेटस रिपोर्ट भी तलब की है। गौरतलब है कि 10 मई को तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल की अभिनेत्री मुनमुन दत्ता उर्फ बबीता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डालकर अनुसूचित जाति के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की थी। इस बारे में शिकायतकर्ता रजत कलसन ने हांसी एसपी को शिकायत देकर कर थाना शहर हांसी में 13 मई को अनुसूचित जाति व जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed