फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Satrodia Krishna district councilor, became state general secretary Shantanu Chauhan, Hisar

जिला पार्षद कृष्ण सातरोड़िया, शांतनु चौहान बने प्रदेश महासचिव

Mon, 05 Dec 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार Updated Mon, 05 Dec 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Satrodia Krishna district councilor, became state general secretary Shantanu Chauhan, Hisar
जिला पार्षद कृष्ण सातरोड़िया, शांतनु चौहान बने प्रदेश महासचिव - फोटो : Amar Ujala
यूथ कांग्रेस चुनाव में हिसार के जिला पार्षद कृष्ण सातरोड़िया व शांतनु चौहान प्रदेश महासचिव चुने गए हैं। जिले से महासचिव के लिए चार प्रत्याशी मैदान में थे। प्रदेश अध्यक्ष के लिए हिसार से कोई मैदान में नहीं था। प्रदेश में कुल 33 प्रत्याशियों में 12 महासचिव चुने गए हैं। प्रत्याशी शनिवार को ही चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए थे। महासचिव बने सातरोड़िया रणदीप सुरजेवाला गुट के तथा शांतनु चौहान कुलदीप बिश्नोई गुट के हैं। यूथ कांग्रेस चुनाव के लिए रविवार की सुबह चंडीगढ़ में गिनती शुरू हुई। सभी जिला मुख्यालयों से प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महासचिव की मतपेटियों को चंडीगढ़ भेज गया था। यूूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के लिए सात दावेदार मैदान में थे।
विज्ञापन


जून से शुरू हुई थी चुनाव प्रक्रिया
यूथ कांग्रेस के लिए 1 जून से 9 जुलाई को सदस्यता अभियान चलाया गया था। 8 से 12 नवंबर तक वोटिंग लिस्ट की जांच की गई। 15 को नामांकन लेने के बाद 16 को छंटनी,17 नवंबर का चुनाव चिन्ह वितरण किए गए थे। 29, 30 नवंबर और 1 दिसंबर को मतदान कराया गया। विधानसभा व जिला स्तर की मतगणना दो दिसंबर को गई।
विज्ञापन


जिले से थे महासचिव के चार दावेदार
प्रदेश में कुल 12 प्रदेश महासचिव के लिए 33 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिसमें जिला पार्षद कृष्ण सातरोड, शांतनु चौहान, दिनेश श्योराण, सियाराम मैदान में थे, जिसमें तीन सामान्य वर्ग से हैं। सियाराम अनुसूचित वर्ग से प्रत्याशी हैं। महासचिव में सामान्य वर्ग से पांच लोग चुने गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed