{"_id":"638a43a24cdf221931362d68","slug":"satlok-ashram-episode-39-declared-and-6-bail-jumpers-sent-to-jail-hisar-news-hsr648691687","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतलोक आश्रम प्रकरण : 39 उद्घोषित व 6 बेल जंपर जेल भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतलोक आश्रम प्रकरण : 39 उद्घोषित व 6 बेल जंपर जेल भेजे
विज्ञापन
हिसार। एसपी लोकेंद्र सिंह के आदेश पर हिसार पुलिस ने उद्घोषित अपराधियों और बेल जंपर की गिरफ्तारी को लेकर एक पखवाड़ा स्पेशल अभियान चलाया। अभियान के तहत 39 उद्घोषित अपराधियों और 6 बेल जंपर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार हिसार पुलिस ने बरवाला के सतलोक आश्रम प्रकरण में भटगांव निवासी नवीन, कंडेला निवासी सुलतान, धमाड़ निवासी सत्यदेव, संगतपुरा निवासी धरमवीर, मकड़ोली कलां निवासी जोगिंद्र, नाथुवास निवासी ओमबीर सिंह, खेवड़ा निवासी साहब सिंह, करोथा निवासी रोहित कुमार, फरीदाबाद निवासी राजेंद्र कुमार, रोहतक निवासी अजीत सिंह, संगम विहार दिल्ली निवासी दीपक, इसराना निवासी आजाद सिंह, सातरोड कला निवासी रवि, महम निवासी राकेश, राजसमंद राजस्थान निवासी टीना, जयकिशन, लुधियाना निवासी नवीन चंद्र व करोथा निवासी बिजेंदर उर्फ कपूर और 18 अन्य उद्घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।
वर्ष 2014 में सतलोक आश्रम संचालक रामपाल की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने कार्रवाई की थी। इस दौरान रामपाल के समर्थकों व पुलिस के बीच टकराव हुआ था। रामपाल के कई समर्थकों ने महिलाओं व बच्चों को ढाल बना लिया था। जिस पर थाना बरवाला में आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। इस मामले में उपरोक्त आरोपियों को अदालत ने 22 जननवारी 2016 को उद्घोषित अपराधी घोषित किया था। प्रकरण में 8 फरवरी 2016 से फरार बेल जंपर बहराना झज्जर निवासी सुमित, संगतपुरा जींद निवासी मनवीर, तोशाम निवासी सुरेश, बाढ़डा निवासी सुरेश, भगत सिंह नगर हिसार निवासी सुनील उर्फ बाली, डाटा हिसार निवासी नरेश को गिरफ्तार किया गया है।