फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Satbas and Satrol Khap came out in support of the players

Hisar News: खिलाड़ियों के समर्थन में उतरीं सातबास व सतरोल खाप

Tue, 25 Apr 2023 09:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 25 Apr 2023 09:20 PM IST
विज्ञापन
Satbas and Satrol Khap came out in support of the players
हांसी- सुलतानुपर गांव में बैठक के दौरान मौजूद सातबास के गणमान्य लोग।
हांसी,बास (हिसार)। सातबास खाप तथा सतरोल खाप के पूर्व प्रधान ने दिल्ली जंतर-मंतर धरने पर बैठे खिलाड़ियों का समर्थन किया है। खापों ने पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का भी साथ देने का एलान किया है। मंगलवार को सुलतानपुर में सातबास खाप की बैठक हुई। इसमें सातबास के गांव से मौजिज लोगों ने भाग लिया। पंचायत में फैसला लिया गया कि समस्त सातबास खाप पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक व दिल्ली में धरने पर बैठे खिलाड़ियों के समर्थन में खड़ी है।
विज्ञापन

पंचायत ने कहा कि अगर सरकार ने मलिक के साथ कुछ भी गलत करने की तो सातबास बर्दाश्त नहीं करेगा। भारत की शान खिलाड़ियों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। खाप पूरी तरह से सत्यपाल मलिक एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाडियों के लिए लड़ाई लड़ेगी। इस अवसर दिलबाग सिंह, सोमबीर भगाना, ओमप्रकाश, जिले सिंह मलिक, सरपंच विनोद मलिक, बलवन्त सिंह, महाबीर, शेरू, संदीप सरपंच ढंढेरी, वजीर, दलवीर, ईश्वर, बलराज रामायण, कुली सहरावत, प्रदीप भगाणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कल सर्वखाप के सदस्य जाएंगे दिल्ली
वहीं, बास में सतरोल खाप के पूर्व प्रधान सूबेदार इंद्र सिंह मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करके विदेशों में भी देश का नाम चमकाने का काम किया है। आज वह न्याय के लिए धरने पर बैठे हैं। सरकार को जल्द से जल्द हस्तक्षेप करके इस मामले को सुलझाकर खिलाड़ियों को न्याय दिलाने का काम करें। वीरवार को सर्व खाप के सैकड़ों लोग दिल्ली जंतर-मंतर धरने पर जाकर खिलाड़ियों को समर्थन देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed