फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sarva Karmachari Sangh will conduct budget session at the district headquarters during the Haryana Assembly session: Dharamveer Phogat

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान जिला मुख्यालय पर चलाएगा बजट सत्र : धर्मवीर फोगाट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Sarva Karmachari Sangh will conduct budget session at the district headquarters during the Haryana Assembly session: Dharamveer Phogat
 सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के कर्मचारियों को संबो​धित करते हुए। - फोटो : 1
हिसार। हरियाणा का अलग से वेतन आयोग गठित करवाने, वेतन विसंगतियां दूर करवाने, पुरानी पेंशन बहाल करवाने, खाली पड़े लाखों पदों को स्थायी भर्ती द्वारा भरवाने आदि अन्य मांगों को लेकर जोन स्तरीय कार्यकारिणी मीटिंग स्थानीय सिंचाई विभाग यूनियन कार्यालय में आयोजित की गई। मीटिंग की अध्यक्षता राज्य प्रधान धर्मवीर फौगाट ने की। मीटिंग का संचालन सचिव जयवीर चहल ने किया।
विज्ञापन

वीरवार को मीटिंग में हिसार, भिवानी, दादरी, मेहंद्रगढ़, सिरसा, फतेहाबाद, जींद व राज्य कमेटी के नेता शामिल हुए। राज्य प्रधान धर्मवीर फोगाट ने कहा कि हरियाणा की बीजेपी सरकार पिछले 10 साल में कर्मचारियों की मांगों को समाधान करने में नाकाम रही है और कर्मचारी मुद्दों पर बैठकर वार्ता भी नहीं करना चाहती है। कर्मचारियों को जानबूझकर आम जनता में बदनाम करना चाहती है। हरियाणा सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ संघ 1-2 व 8-9 फरवरी को पूरे प्रदेश में प्रदर्शन करते हुए सभी विधायकों को ज्ञापन सौंपें व 15-16 फरवरी को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय कुरुक्षेत्र में दो दिन का महापड़ाव लगाया।
विज्ञापन

हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों के स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए आयुष्मान कार्ड चिरायु कार्ड बनाए, लेकिन अब इन कार्ड से कर्मचारियों का प्राइवेट अस्पताल इलाज भी नहीं कर रहे हैं। सरकार ने कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं किया तो जिस दिन बजट सत्र चालू होगा उसी दिन पूरे प्रदेश में जिला मुख्यालय पर समानांतर कर्मचारी बजट सत्र चलाकर विरोध दर्ज करवाएंगे व 8 मार्च को जिला मुख्यालय पर संयुक्त रुप से महिला दिवस आयोजित किया जाएगा। इस मीटिंग में सुरेश राठी, रिटायर प्रधान मनोहर लाल जाखड़, महेन्द्र बोयत,सुरेंद्र यादव, सिरसा प्रधान मदनलाल खोत, फतेहाबाद सचिव सुरजीत, महेन्द्रगढ़ प्रधान कौशल यादव इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed