फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sarpanchs boycotted program of Panchayat Minister Devendra Babli on reduction of grant in Hisar

Hisar: ग्रांट कम करने व ई टेंडरिंग के खिलाफ सरपंचों का हंगामा, मंत्री देवेंद्र बबली के घेराव का प्रयास

Sun, 18 Dec 2022 01:17 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 18 Dec 2022 01:17 PM IST
सार

सरपंचों ने मंत्री देवेंद्र बबली के कार्यक्रम में पहुंचने से पहले ही कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया। उनका कहना है कि ग्राम पंचायतों की ग्रांट 20 लाख रुपये घटाकर दो लाख रुपये कर दी गई है, जिसे बढ़ाकर 50 लाख रुपये किया जाए।

विज्ञापन
Sarpanchs boycotted program of Panchayat Minister Devendra Babli on reduction of grant in Hisar
हिसार में पंचायत मंत्री के कार्यक्रम का विरोध। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

सरपंचों की ग्रांट कम करने व ई टेंडरिंग के विरोध में सरपंचों ने रविवार को पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली के जनसंवाद कार्यक्रम में हंगामा कर दिया। वह कार्यक्रम स्थल के बाहर ही नारेबाजी करने लगे। सरपंचों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने सभागार में एंट्री बंद कर दी। वहीं कार्यक्रम के समापन के बाद मंत्री प्रदर्शन करने वाले सरपंचों से बात किए बिना ही निकल लिए। सरपंचों ने उनके घेराव का प्रयास भी किया, लेकिन वहां पुलिस बल ने उन्हें वहां से हटा दिया।

विज्ञापन


प्रदेश के पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली आज एचएयू के इंदिरा गांधी सभागार में जिला स्तरीय जनप्रतिनिधि संवाद कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में सरपंच, पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्यों आमंत्रित किया गया है। 
विज्ञापन


मंत्री के पहुंचने से पहले शुरू किया विरोध 
सरपंचों ने मंत्री देवेंद्र बबली के कार्यक्रम में पहुंचने से पहले ही कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया और कार्यक्रम स्थल के बाहर नारेबाजी शुरू कर दी। उनका कहना था कि सरपंचों को मिलने वाली ग्रांट 20 लाख रुपये घटाकर दो लाख रुपये कर दी गई है, जिसे बढ़ाकर 50 लाख रुपये किया जाए। इसके अलावा ई टेंडरिंग की शर्त को भी हटाया जाए। सरपंचों ने कहा कि मंत्री खुद उनके पास आकर बात करें। एसडीएम जयबीर यादव सरपंचों को समझाने पहुंचने, लेकिन वह नहीं माने और नारेबाजी जारी रखी। कार्यक्रम के विरोध को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी चौकस हो गया। कार्यक्रम स्थल के एंट्री गेट को बंद कर दिया गया। डीएसपी कप्तान सिंह भी मौके पर पहुंचे। उधर सभागार के अंदर कार्यक्रम जारी रहा। कार्यक्रम के खत्म होते ही मंत्री देवेंद्र बबली वहां से चल दिए। बाहर प्रदर्शन कर रहे सरपंचों ने उनके पास आने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed