फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sarpanch threatened with death for insisting on eviction from panchayat land

Hisar News: पंचायती जमीन से कब्जा हटाने पर अड़े सरपंच को जान से मारने की धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Sarpanch threatened with death for insisting on eviction from panchayat land
हिसार। खरड़ गांव की 38 एकड़ पंचायती जमीन से कब्जा हटवाने की मुहिम चला रहे सरपंच रमेश सैनी को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिली है। आरोपी ने पोस्ट में लिखा कि गांव खरड़ की शांति के लिए मैं सरपंच का कत्ल भी कर सकता हूं। पोस्ट वायरल होने के बाद सरपंच ने सदर थाना में शिकायत दी है। सरपंच पर पहले भी कई बार हमले हो चुके हैं।
विज्ञापन

रमेश सैनी ने बताया कि 38 एकड़ पंचायती जमीन पर कुछ ग्रामीणों ने कब्जा किया हुआ है। यहां सरकार की ओर से 5 करोड़ रुपये की लागत से बहुउद्देशीय हॉल बनाया जाना है। कब्जा हटवाने के लिए उन्होंने डीसी को शिकायत दी थी। प्रशासन की टीम तीन बार निशानदेही के लिए गांव पहुंची लेकिन कब्जाधारियों ने निशानदेही नहीं होने दी। मई की शुरुआत में पंचायत ने मिट्टी उठाने का काम शुरू कराया तो विरोध कर काम रुकवा दिया गया। इसी रंजिश में उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। सोमवार रात गांव के ही एक व्यक्ति ने इंटरनेट पर धमकी भरी पोस्ट डाली। सदर थाना इंचार्ज पवन ने बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed