फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Saroj said - the government has fun, no one has any problem

सरोज बोली- सरकार ने मौज कर राखी सै, हामनै कोई दिक्कत कोनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Saroj said - the government has fun, no one has any problem
वीडियो कांफ्रेंस में रक्षामंत्री से बातचीत करते हिसार के कृष्णा नगर की महिला सरोज - फोटो : Hisar
हिसार। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत आयोजित अन्नपूर्णा उत्सव के दौरान वीरवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हिसार के कृष्णा नगर की निवासी सरोज से सीधा संवाद किया। रक्षा मंत्री द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में सरोज ने कहा कि सरकार ने मौज कर राखी सै, हामनै कोई दिक्कत कोनी सै।
विज्ञापन

सरोज ने बताया कि उनके परिवार में 4 सदस्य हैं, जिनको प्रति महीना 20 किलोग्राम गेहूं, दाल, तेल सहित अन्य सभी प्रकार की वस्तुएं राशन डिपो से सुचारु ढंग से प्रदान की जा रही है। अन्नपूर्णा उत्सव के दौरान प्रदेश के 1.22 करोड़ लोगों को 5 किलोग्राम गेहूं प्रति व्यक्ति के हिसाब से वितरित किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अपने संबोधन में कहा कि कोरोना महामारी के दौरान गरीब लोगों के समक्ष खाद्य वस्तुओं की किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके दृष्टिगत जरूरतमंद लोगों को मुफ्त राशन वितरित किया जा रहा है। इस अवसर पर मंडल आयुक्त चंद्रशेखर, एडीसी रविंद्रा स्वप्निल पाटिल, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रण अशोक शर्मा, डीआईओ एमपी कुलश्रेष्ठ, एडीआईओ अखिलेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed