फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Salary will be deducted for workers sending wrong meter reading

गलत मीटर रीडिंग भेजने वाले कर्मियों का कटेगा वेतन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Salary will be deducted for workers sending wrong meter reading
बालसमंद। जिले के बालसमंद सब डिविजन के अंतर्गत आने वाले गांव किरतान, सुंडावास और डोभी में आए गलत बिलों पर विभागीय कार्रवाई शुरू हो चुकी है। अब गलत रीडिंग भेजने वाले मीटर रीडर (कर्मचारी) का वेतन काटा जाएगा। आदमपुर डिवीजन के एसडीओ रमेश ने बताया कि गलत बिल की रिपोर्ट जेई से मांगी गई है।
विज्ञापन

गौरलतब है कि गांव किरतान, डोभी और सुंडावास में मीटर रीडरों द्वारा घर बैठे मीटर रीडिंग भेजकर हजारों रुपये के गलत बिल भेजे गए हैं। घरेलू उपभोक्ताओं को 20 हजार से लेकर 83 हजार रूपये तक के बिल दिए गए हैं। किरतान निवासी उपभोक्ता संदीप, रोहताश, रामलाल और महेंद्र सुंडावास ने रीडिंग कंपनी कविस कॉर्प को शिकायत भी की है। किरतान निवासी रोहताश लुहानीवाल ने बताया कि गांव से करीब 80 बिजली उपभोक्ताओं ने बालसमंद सब डिवीजन में गलत बिलों की शिकायत दी है, जिस पर अब तक कोई भी संज्ञान नहीं लिया गया है।
विज्ञापन

अंतिम तिथि को भेजे बिल
क्षेत्र के गांव किरतान में एनडीएस के बिल भरने की अंतिम तिथि 28 जनवरी थी और 28 जनवरी को ही बिल गांव में बांटे गए। एनडीएस के बिल भी गलत भेजे गए हैं। इसकी शिकायत बालसमंद डिवीजन के जेई को लिखित में दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनको भेजे गलत बिल
राम लाल किरतान 63117
महेंद्र सुंडावास 83429
सुल्तान डोभी 55694
बलराज डोभी 56878
धर्मेंद्र डोभी 18620
सज्जन डोभी 45096
रविंद्र किरतान 37187
बिमला किरतान 31950
संतलाल किरतान 28167
बालसमंद क्षेत्र में आए गलत बिलों की जानकारी मिली हैं। गलत रीडिंग लेने वाले मीटर रीडर की सैलेरी काटने के लिए उच्च अधिकारियों को लिखा जाएगा और उचित कार्रवाई की जाएगी। - रमेश, एसडीओ, बिजली निगम, आदमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed