फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sai wrestlers Harshita and Shruti will compete in the Under-20 Junior Asian Championship

Hisar News: अंडर-20 जूनियर एशियन चैंपियनशिप में दाव-पेंच लगाएगी साई की पहलवान हर्षिता व श्रुति

Tue, 17 Jun 2025 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 17 Jun 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Sai wrestlers Harshita and Shruti will compete in the Under-20 Junior Asian Championship
कोच के साथ पहलवान ह​र्षिता मोर और श्रुति।

विज्ञापन



हिसार। किर्गिस्तान में होने वाली अंडर-20 जूनियर एशियन चैंपियनशिप में साई की पहलवान हर्षिता मोर और श्रुति दाव-पेंच लाएगी। चैंपियनशिप 6 जुलाई से शुरू होगी। पहलवान श्रुति 50 किलो और हर्षिता 72 किलोग्राम भारवर्ग में खेलेंगी। दोनों पहलवान इस चैंपियनशिप की तैयारी में जुटी हुई है। कोच सुनील ढुल ने बताया कि कुछ दिन पहले राजस्थान के कोटा में हुई चैंपियनशिप में हर्षिता ने स्वर्ण और श्रुति ने कांस्य पदक जीता था। ऐसे में प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सीनियर खिलाड़ियों के दिल्ली के आईजी स्टेडियम में 15 जून को ट्रायल लिए गए। इस ट्रायल में दोनों पहलवान ने जीत हासिल करते हुए एशियन चैंपियनशिप खेलने के लिए जगह पक्की की। इससे पहले भी दोनों पहलवान नेशनल स्तर पर कई पदक जीत नाम रोशन कर चुकी हैं।

दो साल से प्रशिक्षण ले रही श्रुति

पहलवान श्रुति मूलरूप से दिल्ली की रहने वाली है। पिछले दो साल से साई में अभ्यास कर रही है। वह कैडेट एशिया चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुकी है। इस चैंपियनशिप में भी श्रुति से स्वर्ण पदक की उम्मीद है। दोनों पहलवान सुनील ढुल, सियानंद दहिया, राजेश नांदल, कृष्ण पूनिया और संजू जाखड़ के पास अभ्यास कर रही हैं।
विज्ञापन


2019 में हर्षिता ने शुरू की थी कुश्ती

हर्षिता मोर मूलरूप से गांव बास की रहने वाली है। वर्तमान में वह सेक्टर 16-17 में रह रही हैं। हर्षिता ने 2019 में कुश्ती से अपने कॅरिअर की शुरुआत की थी। वह सीनियर एशिया चैंपियनशिप में रजत पदक जीत चुकी है। वहीं वर्ल्ड कैडेट चैंपियनशिप में स्वर्ण, जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य और अंडर-23 एशिया चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक पर कब्जा कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed