फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sahil from Adampur won the gold medal in the 1,500 meter race.

Hisar News: आदमपुर के साहिल ने 1,500 मीटर दौड़ में जीता स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Sahil from Adampur won the gold medal in the 1,500 meter race.
आदमपुर में आयोजित इंटर पॉलिटेक्निक एथलेटिक मीट के विजेता ​खिलाड़ी। 
आदमपुर। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में आयोजित इंटर पॉलिटेक्निक एथलेटिक्स मीट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शुक्रवार को भव्य समारोह में सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में मैकेनिकल विभाग के छात्र साहिल ने 1,500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर संस्थान का नाम रोशन किया। इसके लिए उन्हें 3,100 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन


साहिल ने इसके साथ ही 800 मीटर दौड़ में रजत पदक भी जीता और 2,100 रुपये का नकद पुरस्कार प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में गजेंद्र ने कांस्य पदक जीतकर 1,100 रुपये का पुरस्कार प्राप्त किया। वहीं, हर्ष ने 110 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक जीतकर 1,100 रुपये से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इंटर पॉलिटेक्निक हैंडबाल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। टीम के सभी खिलाड़ियों को 1,500 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समारोह में संस्थान के प्राचार्य डॉ. बिजेंद्र सिंह, एनएसएस अधिकारी डॉ. राकेश कुमार और खेल प्रभारी विजयपाल ने विजेता विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार देकर उनका उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. बिजेंद्र सिंह ने इस अवसर पर कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम होते हैं बल्कि यह अनुशासन, टीमवर्क और आत्मविश्वास को भी मजबूती प्रदान करते हैं। हमारे विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और समर्पण से संस्थान का गौरव बढ़ाया है जो कि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।


संस्थान के सभी विद्यार्थियों को खेलों में भाग लेने और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया जाता है। डॉ. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि भविष्य में इस तरह की प्रतियोगिताओं को और बढ़ावा दिया जाएगा ताकि विद्यार्थियों की क्षमता का समुचित विकास हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed