{"_id":"67c4a22201a5bc140f025ac3","slug":"rwa-put-forward-demand-before-mla-for-the-problems-of-sector-6-hisar-news-c-21-hsr1020-576798-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सेक्टर छह की समस्याओं के लिए आरडब्ल्यूए ने विधायक के समक्ष रखी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सेक्टर छह की समस्याओं के लिए आरडब्ल्यूए ने विधायक के समक्ष रखी मांग
विधायक को मांगों का ज्ञापन सौंपते हुए आरडब्ल्यूए प्रधान दिलबाग जाखड़ व रमेश भुटानी।
Link Copied
हांसी। सेक्टर छह की रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने विधायक विनोद भयाना के समक्ष सेक्टर की समस्याएं रखीं। सेक्टर में बरसाती पानी की निकासी की व्यवस्था सुधारने, नई काठमंडी में सुबह लगने वाले जाम से निजात दिलवाने की मांग की। साथ ही सेक्टर में सुंदरीकरण का कार्य करवाने की भी मांग की। विधायक ने उन्हें समस्याओं का समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
एसोसिएशन के प्रधान दिलबाग जाखड़ ने बताया कि सेक्टर में सुंदरीकरण के लिए फैंसी लाइटें, सोलर लाइटें व पार्कों में फव्वारे लगाए जाएं। पार्कों में लगे जिम, झूलों व छतरियों की मरम्मत और रंग-रोगन करवाने की मांग की। साथ ही बरसाती पानी की निकासी की व्यवस्था सुधारने, नई काठमंडी में सुबह लगने वाले जाम से निजात दिलवाने की मांग की। सेक्टर में सफाई के लिए सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने, कचरा उठाने का उचित प्रबंध करने, सेक्टर के मुख्य मार्ग व जींद रोड पर बने टी प्वाइंट पर ब्रेकर बनवाने, जींद रोड टी प्वाइंट पर पुलिस नाका बनवाने या पीसीआर की ड्यूटी लगवाने और सेक्टरों की गलियों में मकान नंबर की प्लेट लगवाने समस्या रखे। प्रतिनिधि मंडल में एसोसिएशन के उपप्रधान नकुल अग्रवाल व राजेश दुरेजा, जोगेंद्र सिहाग, रमेश भुटानी, नवीन ठाकुर, राज सिंह, नफे सिंह, दिनेश धवन, अमीचंद व पवन शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।