फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rural sanitation workers extend strike till May 20

Hisar News: ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने 20 मई तक बढ़ाई हड़ताल

Sun, 17 May 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 17 May 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Rural sanitation workers extend strike till May 20
बरवाला। विभिन्न मांगाें काे पूरा कराने के लिए ग्रामीण सफाई कर्मचारियाें ने शनिवार काे दूसरे दिन भी हड़ताल की। सीआईटीयू से संबंधित हरियाणा ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान सुंदर चाैहान बाडाे पट्टी ने कहा कि राज्यव्यापी हड़ताल को 20 मई तक जारी रखा जाएगा। इसके बाद 25 मई काे नरवाना स्थित कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

सुंदर चौहान ने कहा कि 19 साल से ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का शोषण हो रहा है। उन्हें न तो कर्मचारी का दर्जा दिया जा रहा और न ही पूरा वेतन दिया जा रहा। इसके खिलाफ शहरी और ग्रामीण सफाई कर्मचारी लगातार आंदोलन कर रहे हैं।
विज्ञापन

ब्लाॅक प्रधान जगदीश धिंगताना ने नीति बनाकर कर्मचारियों को पक्का करने, 31 दिसंबर 2025 को जारी उच्च न्यायालय का आदेश लागू करने, 400 की आबादी पर एक कर्मचारी की भर्ती करने, मुख्यमंत्री से घोषित 26,000 और 27,000 रुपये वेतन लागू करने, एक्सग्रेसिया नीति बनाने, कर्मचारी की मृत्यु होने पर 50 लाख मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुंदर चाैहान ने कहा कि कर्मचारी लगातार आंदोलन करते आ रहे हैं लेकिन सरकार सफाईकर्मियों की आवाज को अनसुना कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में आने के बाद भाजपा सरकार के पिछले 12 साल में किसी भी सफाई कर्मचारी और सीवरमैन की स्थायी भर्ती नहीं की। किसी कच्चे सफाई कर्मचारी को पक्का भी नहीं किया।
इस मौके पर ग्रामीण सफाई कर्मचारी सत्ता, विक्की, विजेंद्र, सचिन, कर्ण सिंह और ममता मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed