फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rumour in Hisar, Market closed, Hisar

सेल टैक्स की रेड की अफवाह, मिनटों में बंद हुए बाजार

Sat, 12 Nov 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Sat, 12 Nov 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Rumour in Hisar, Market closed, Hisar
मार्केट - फोटो : bureau

सेल टैक्स डिपार्टमेंट की रेड की अफवाह फैलने के बाद बाजार में हड़कंप मच गया। महज कुछ मिनटों में ही अधिकतर बाजार बंद हो गए। सैकड़ों कारोबारी अपने प्रतिष्ठान बंद कर अपने घरों की ओर चले गए। सात बजे से ही पहले ही बाजारों में सन्नाटा हो गया।

विज्ञापन


शुक्रवार की शाम बाजारों में सेल टेक्स डिपार्टमेंट की रेड की खबर फैली। टीम कहां पर है किस दुकान पर छापेमारी हुई इसकी जानकारी किसी को नहीं थी। खबर फैलते ही दुकानदार अपनी-अपनी दुकान बंद करने लगे।
विज्ञापन


कुछ मिनटों में ही 70 प्रतिशत बाजार बंद हो गए। सबसे पहले पड़ाव चौक एरिया में बाजार बंद हो गए। इसके बाद मोती बाजार, गोविंदगढ़ बाजार, गांधी बाजार, खजांचियान बाजार, गुलाब सिंह चौक, आर्य बाजार, पूजा मार्केट सहित अन्य बाजारों में दुकानें बंद हो गईं। राजगुरु मार्केट में भी कुछ दुकानें बंद हो गईं। कुछ दुकानदार दुकान बंद करने के बाद बाजारों में ही टहलते रहे। यह जानने का प्रयास करते रहे कि किस दुकान पर रेड हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास लोगों की हो रही है स्कैनिंग
आयकर एवं आबकारी विभाग की ओर से स्कैनिंग की जा रही है। ऐसे लोगों पर नजर रखी जा रही है। खासतौर पर उन लोगों की निगरानी हो रही है जिन्हें विभाग की ओर से कुछ समय पहले नोटिस जारी किए गए थे।

इन लोगों ने नोटिस के जवाब में अपनी आयकर घोषित किया। अधिकारियों ने अमर उजाला से बातचीत में स्वीकार किया कि कुछ लोगों की निगरानी हो रही है। ऐसे लोगों की स्कैनिंग कराई जा रही है। अब तक किसी के यहां रेड से भारी भरकम नकदी की बात सामने नहीं आई है। बैंकों में लाखों की नकदी जमा कराने वालों पर भी निगाहें हैं।


अफवाह पर ध्यान न दें। ईमानदारी से काम करने वाले किसी दुकानदार, व्यापारी को घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसे समय में कुछ लोग ऐसे मौके का फायदा उठाते हैं। अगर किसी के यहां टीम आती है तो विभाग में सूचना जरूर दें। मुख्यालय से इस बारे में जानकारी लें।
- डॉ. जगदीश, आयुक्त, एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट, हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed